BNP NEWS DESK। IPL Auction आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में हो सकती है। 13 से 15 दिसंबर के बीच की तिथियां सबसे संभावित मानी जा रही हैं और इसको लेकर फ्रेंचाइजी मालिकों व बीसीसीआई के बीच चर्चा चल रही है।
IPL Auction संभावना है कि इस बार की नीलामी भारत में ही आयोजित की जाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजियों के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित कि गई है। इस बार बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों के बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रायल्स जैसी टीमें कुछ अहम फेरबदल कर सकती हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों को रिलीज किए जाने की संभावना है, उनमें दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम कुर्रन, और चेन्नई सुपर किंग्स के डेवोन कान्वे शामिल हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई के पास आर अश्विन के आइपीएल से संन्यास के बाद 9.75 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध है, जिससे टीम अपने संयोजन को मजबूत करने की कोशिश कर सकती है।
राजस्थान की ओर से संजू सैमसन का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। अगर टीम कप्तान के लिए किसी ट्रेड डील को सफलतापूर्वक अंजाम देती है तो वे अन्य खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। IPL Auction
इसके अलावा टीम वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्ष्णा जैसे श्रीलंकाई स्पिनरों को रिलीज करने पर भी विचार कर रही है। हालांकि कुमार संगकारा की हेड कोच के रूप में वापसी के बाद यह रणनीति बदल सकती है। IPL Auction
डब्ल्यूपीएल में पांच खिलाड़ियों को किया जा सकेगा रिटेन
महिला प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने फ्रेंचाइजियों को अपनी मौजूदा टीम से अधिकतम पांच खिलाड़ियों को दोबारा साइन करने की अनुमति दी है। यह रिटेंशन सीधे रिटेंशन या राइट टू मैच विकल्प के जरिए किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआइ ने पुष्टि की है कि प्रत्येक फ्रेंचाइजी को आगामी सीजन के लिए अपनी टीम को फिर से बनाने हेतु 15 करोड़ रुपये का पर्स दिया जाएगा।
फ्रेंचाइजियों से कहा गया है कि वे पांच नवंबर तक अपने रिटेंशन की सूची को अंतिम रूप दें। वहीं, डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा नीलामी 26 से 29 नवंबर के बीच आयोजित होगी।
















Discussion about this post