BNP NEWS DESK। CBSE Zonal Chess Championship 20 से 24 अगस्त तक बिहटा , पटना के माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में सम्पन्न सी बी एस ई की जोनल शतरंज चैंपियनशिप के अंडर 14 कैटेगरी में आर्यन इंटरनेशनल के छात्रों ने कमाल का प्रदर्शन किया। 7 चक्रों में सातों चक्र जीत कर प्रतिद्वंदियों को कोई मौका नहीं दिया 14 अंकों के साथ 100 प्रतिशत प्रोग्रेसिव अंक अर्जित करने वाला एकमात्र स्कूल रहा इस प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के बिहार , झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के 200 स्कूलों के 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था ।
वहीं अंडर 11 बालक आयु वर्ग में विद्यालय उप विजेता रहे । दोनों वर्गों में विद्यालय के खिलाड़ियों को सी बी एस ई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है । व्यक्तिगत स्पर्धा में श्रेयस मिश्रा , प्रणव रुंगटा तथा शिवाय सिंह को प्रथम बोर्ड विजेता का पुरस्कार मिला ।

टीम में कप्तान मनस्वी पांडेय ,श्रेयस मिश्रा, प्रणव रुंगटा , विश्वंभर दयाल, शिवाय सिंह , युवराज तिवारी, तेजस्व तिवारी थे , टीम कोच विनीत राज तिवारी थे । विद्यालय समूह के चेयरमैन श्री विनीत चोपड़ा, निदेशिका श्रीमती सुबीना चोपड़ा ने खिलाड़ियों को बधाइयां तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी ।
धन्यवाद ।








