वाराणसी कचहरी में दो फर्जी अधिवक्ता धराये, किया पुलिस के हवाले

SHARE:

Varanasi Court

BNP NEWS DESK। Varanasi Court अधिवक्ता जांच समिति द्वारा फर्जी अधिवक्ताओं के रजिस्ट्रेशन और सीओपी की जांच दीवानी न्यायालय से लगायत कलेक्ट्रेट में  गुरुवार को की गई। जांच दल द्वारा इस दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया जांच में दो व्यक्ति ऐसे मिले जो काला कोर्ट, सफेद शर्ट और काला पैंट पहने हुए थे दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर उड़ाका दल द्वारा बनारस बार के अध्यक्षीय कक्ष में लाया गया जब जांच समिति ने कड़ाई से पूछताछ किया तो दोनों फर्जी अधिवक्ता निकले।

Varanasi Court  उन दोनों के पास न तो बार कौंसिल का पंजीकरण सर्टिफिकेट था और न ही सीओपी। बनारस बार के महामंत्री शशांक श्रीवास्तव ने कचहरी चौकी प्रभारी को बुलाकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया|देर शाम बनारस बार के महामंत्री शशांक श्रीवास्तव ने विवेक कुमार गुप्ता और शिवनंदन पटेल के खिलाफ कचहरी चौकी प्रभारी को तहरीर दिया गया है, पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जारी थी।

जांच दल का नेतृत्व बनारस बार के महामंत्री शशांक श्रीवास्तव कर रहे थे उनके साथ जांच में ओम शंकर श्रीवास्तव, दीवाकर दूबे, अमित उपाध्याय, यामिनी शर्मा, रंजीत मिश्रा,कमलेश यादव, विशाल मौर्या, गौतम कुमार झा आदि अधिवक्ता आदि उड़ाका दल के अधिवक्ता शामिल थे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather