BNP NEWS DESK। Vishwa Hindu Mahasangh विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश वाराणसी की ओर से रविवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन खालिसपुर में केवी पैलेस होटल में किया गया। इस मौके पर महासंघ के मंडल प्रभारी वीरेंद्र कुमार मालू, जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी लकी और गौरक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्र डे ने कहा कि परम पूज्य गोरखनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 54 वां जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
5 जून को को दुर्गाकुंड स्थित वृद्धा आश्रम में सेवा कार्य किया जाएगा। इसके तहत फल वितरण, पौधा रोपण, वस्त्रदान और अन्य सेवा कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 9 जून को शोभा यात्रा, हिन्दू स्वाभिमान दिवस पर्व एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह शोभा यात्रा महमूरगंज पद्मिनी होटल बैंक कॉलोनी से शाम पांच बजे से प्रारंभ होकर योगनगर, शिवपुरवा, जैन श्वेतांबर तेरापंथी भवन में प्रस्थान करेगी। स्वागत और आभार कोषाध्यक्ष शुभम सेठ ने किया।
















Discussion about this post