BNP NEWS DESK। Officers rushed to relief camps,Officers rushed to relief camps वाराणसी में चेतावनी बिंदु को पार कर चुकी गंगा अब बाढ़ के रूप में मंदिर, घाट को आगोश में ले चुकी वरुणा का पानी घरों में घुस रहा है। गंभीरता देख अफसरों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का रुख किया है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया। कम्यूनिटी किचन के जरिए शिविर में भोजन और पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही प्रकाश व्यवस्था बेहतर रहने का निर्देश डीएम ने दिया है।
पिछले कुछ दिनों से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डीए बाढ़ राहत शिविर प्राथमिक विद्यालय, सरैंया व यूनाइटेड पब्लिक स्कूल पहुंचे। स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ ही तहसीलदार से बाढ़ के हालात तथा शिविर में उपस्थित लोगों के खाने पीने सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के बाबत पूछताछ की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविर में आए लोगों को भोजन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के साथ ही शिविर में उचित साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
*शिविर में समय से आए शिक्षक और पढ़ाएं
वाराणसी। प्राथमिक विद्यालय सरैया के कैंपस में टेंट लगवाने, शौचालयों की संख्या बढ़ाने और पार्षद की मांग पर पर्याप्त नावों की व्यवस्था कराने का निर्देश डीएम ने दिया। कहा कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित न होने पाए। अध्यापक समय से आकर बच्चों को पढ़ाएं।
अन्य बाढ़ राहत शिविर भी सक्रिय करें
वाराणसी। डीएम ने कहा कि सोमवार की शाम तक निचले इलाके के कुछ और लोगों के आने की संभावना है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है।
आवश्यकतानुसार अन्य बाढ़ राहत शिविरों को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी सबंधित विभाग यथा-राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ राहत शिविरों में कम्युनिटी किचन के माध्यम से प्रतिदिन लोगों को पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शिविर में लोगों की जांच करें स्वास्थ्य विभाग
वाराणसी। बाढ़ राहत शिविर यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के निरीक्षण में डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करे। नगर निगम के अधिकारियों से परिसर व शौचालय की समुचित साफ सफाई रखने के लिए कहा। जल जमाव वाले क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव और फागिंग का भी निर्देश दिया गया। Officers rushed to relief camps







