बैंकों में पैसा जमा करने को कम प्राथमिकता दे रहे युवा

SHARE:

Money in Banks

BNP NEWS DESK। Money in Bank देश का युवा वर्ग बैंक में पैसा जमा करने को ज्यादा प्राथमिकता नहीं दे रहा है। यही कारण है कि देश के बैंकों में व्यक्तिगत जमा में 25-40 वर्ष की उम्र के लोगों की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से भी कम है।

आरबीआई के डाटा से यह जानकारी सामने आई है। डाटा के अनुसार, अप्रैल-जून 2026 तिमाही के अंत तक बैंकों में व्यक्तिगत जमा में 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की हिस्सेदारी 76 प्रतिशत रही है। नीति निर्माता भी कह चुके हैं ज्यादा उम्र के लोगों की तुलना में युवा वर्ग शेयर और म्यूचुअल फंड जैसे पूंजी बाजार इंस्ट्रूमेंट्स को ज्यादा पसंद करता है।

कुल जमा में घरेलू क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान

आरबीआइ के अनुसार, अप्रैल-जून 2026 तिमाही के दौरान अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की कुल जमा वृद्धि वार्षिक आधार पर 11.6 प्रतिशत रही है। इस दौरान प्राइवेट बैंकों की जमा में 13.8 प्रतिशत और सरकारी बैंकों की जमा में 10.3 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
तिमाही के दौरान बैंक जमा में घरेलू क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान रहा है और जून 2026 के अंत तक कुल जमा में इस क्षेत्र की 58.8 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है। तिमाही के दौरान नई जमा राशि का 98.9 प्रतिशत हिस्सा भी इसी क्षेत्र से आया है।

टर्म डिपाजिट से बढ़ी जमा राशि

डाटा के मुताबिक, बीती तिमाही के दौरान कुल जमा राशि बढ़ने में टर्म डिपाजिट मुख्य कारण रहा है। जून तिमाही के दौरान टर्म डिपाजिट में 12.9 प्रतिशत की वृद्धि रही है, जो चालू खाता जमा की 5.3 प्रतिशत और बचत खाता जमा की 10.6 प्रतिशत से ज्यादा थी।
जून 2026 के अंत तक कुल टर्म डिपाजिट में एक करोड़ रुपये और उससे ज्यादा जमा का हिस्सा 47.3 प्रतिशत था। इसमें 35.7 प्रतिशत हिस्सा पांच करोड़ रुपये और उससे ज्यादा की श्रेणी से आया था।

कर्ज वृद्धि दर 16.5 प्रतिशत पर पहुंची

जून तिमाही के अंत तक बैंकों की कर्ज वितरण की वृद्धि दर बढ़कर 16.5 प्रतिशत हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 9.9 प्रतिशत थी। इसका मुख्या कारण कारपोरेट सेक्टर के लोन रहे, जिनमें 21.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
इस दौरान महिलाओं को दिए गए लोन की वृद्धि दर 19.7 प्रतिशत रही, जो एक वर्ष पहले समान अवधि में 12.9 प्रतिशत थी। जून 2026 तिमाही के अंत में नौ प्रतिशत से कम ब्याज दर वाले लोन का हिस्सा दो-तिहाई रहा, जो जून 2025 के अंत में 54.1 प्रतिशत था।

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें