वाराणसी में गंगा उफान पर, मणिकर्णिका घाट तक पहुंचा पानी

SHARE:

Ganga water level in Varanasi

BNP NEWS DESK।  Ganga water level in Varanasi वाराणसी में गंगा उफान पर हैं। हर घंटे पांच सेंटीमीटर की गति से जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर दो मीटर तक बढ़ा है। मणिकर्णिका घाट तक पानी आ गया है। मानसून के आने के बाद जमकर बारिश हो रही है। केंद्रीय जल आयोग की तरफ से तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी हुआ है। गंगा का जलस्तर मंगलवार को दोपहर दो बजे तक 61.83 मीटर रिकार्ड हुआ।
Ganga water level in Varanasi  पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और पूर्वांचल में मानसून की दस्तक ने जलस्तर में वृद्धि शुरू कर दी है। आयोग के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे में 54 मिलीमीटर बारिश हुई है। बता दें कि गंगा का वार्निंग लेवल 70.262 मीटर है जबकि डेंजर प्वाइंट 71.262 मीटर है। नौ सितंबर 1978 को गंगा अपने उच्च स्तर पर पहुंची थी। यह लेवल 73.901 मीटर था।

झूमकर बरसे बादल, 24 घंटे में 93 मिमी बारिश से मौसम खुशनुमा

जिले का मौसम खुशनुमा हो चुका है। अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश के कारण गर्मी से निजात मिली है। पिछले 24 घंटे से शहर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के बीएचयू केंद्र ने पिछले 24 घंटे में करीब 93 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले एक सप्ताह तक बारिश होती रहेगी।
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा सिहरन बढ़ा रही थी।
औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब रोहतक, कानपुर, वाराणसी, झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तक गुजर रही है, जो औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है।
इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather