इंटरनेशनल ऑनलाइन आर्ट कंपटीशन में बंगाली टोला इंटर कॉलेज के छात्र की पेंटिंग हुई सिलेक्ट

SHARE:

international online art competition

BNP NEWS DESK। international online art competition कलारत्नम फाउंडेशन ऑफ आर्ट सोसाइटी द्वारा इंटरनेशनल ऑनलाइन आर्ट कंपटीशन में बंगाली टोला इंटर कॉलेज के कला अध्यापक के प्रकाश नारायण के कुशल   नेतृत्व में उनके शिष्य मुकेश गुप्ता  कक्षा 12 की पेंटिंग “पर्यावरण” विषय पर बनाई गई थी  जो इंटरनेशनल ऑनलाइन आर्ट कंपटीशन में चयनित हुई।

 

कला शिक्षक ने बताया कि ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कला प्रतियोगिताएं कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने का एक शानदार अवसर प्रदान करती हैं। कई संगठन और कला दीर्घाएं नियमित रूप से ऑनलाइन कला प्रतियोगिताएं आयोजित करती हैं, जिनमें विभिन्न कला रूपों और शैलियों को शामिल किया जाता है।

कला रत्नम फाउंडेशन ऑफ आर्ट भी  एक कला संस्था है जो कलाकारों को प्रोत्साहित करती है और कला प्रदर्शनियों का आयोजन करती है। यह संस्था कलाकारों को पुरस्कार भी प्रदान करती है।

इस संस्था द्वारा 2025 के कार्य गए ऑनलाइन आर्ट कंपटीशन में विद्यालय के छात्र के चयनित होने पर विद्यालय परिवार ने छात्र के कला की सराहना की। और छात्र तथा कला शिक्षक दोनों को बधाई दी

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें