Watch Video : लियोन मेसी ने टेबल के ऊपर चढ़कर किया डांस, अर्जेंटीना ने मनाया वाइल्ड सेलिब्रेशन

SHARE:

BNP NEWS DESK। Lionel Messi लियोनेल मेसी ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस के खिलाफ एक रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना का नेतृत्व करते हुए अपने देश को तीसरी बार फीफा विश्व कप खिताब जीतने में मदद की. मेसी ने फाइनल में दो बार स्कोर किया और अपनी शूटआउट में अपने पेनल्टी गोला दागा. जीत के बाद लियोनेल मेसी बहुत खुश हुए और अपने साथियों के साथ जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जो वायरल हुआ है, जिसमें मेसी ड्रेसिंग रूम के अंदर एक टेबल पर विश्व कप ट्रॉफी के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं.

ड्रेसिंग रूम तक अपनी टीम के साथ जश्न मनाया

किलियन एमबापे विश्व कप फाइनल में हैट्रिक बनाने वाले और पेनल्टी शूटआउट में भी स्कोर करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने, लेकिन अपना पहला विश्व कप जीतने वाले मेसी को रोकने में विफल रहे. इस जीत के बाद मेसी बहुत ज्यादा खुश नजर आए. मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम तक उन्होंने अपनी टीम के साथ जश्न मनाया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

Lionel Messi जीत के बाद लियोनेल मेसी बहुत खुश हुए और अपने साथियों के साथ जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जो वायरल हुआ है, जिसमें मेसी ड्रेसिंग रूम के अंदर एक टेबल पर विश्व कप ट्रॉफी के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं. मेसी का ऐसा अंदाज फैन्स ने पहली बार देखा है, जो उन्हें बेहद पसंद भी आ रहा है.

मेसी ने 7 गोल के साथ टूर्नामेंट का अंत किया. वह फ्रांस के एमबापे से पीछे रहे, जिन्होंने टूर्नामेंट में 8 गोल किए. मेसी ने रविवार की रात अपने 26वें गोल के साथ सबसे अधिक विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड तोड़ा और अब विश्व कप इतिहास में उनके नाम 13 गोल हैं.

मेसी को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए दी गई ‘गोल्डन बॉल’ से भी सम्मानित किया गया

मेसी को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए दी गई ‘गोल्डन बॉल’ से भी सम्मानित किया गया. इस तरह वह इसे हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने, उन्होंने 2014 में भी पुरस्कार जीता था, जब अर्जेंटीना फाइनल में जर्मनी से हार गया था.

बता दें कि लियोनेल मेसी का अभी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कहने का कोई इरादा नहीं है और इस स्टार स्ट्राइकर ने कहा कि विश्वकप जीतने का सपना पूरा करने के बाद भी वह अर्जेंटीना की तरफ से खेलते रहेंगे.

लुसैल स्टेडियम में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराने के बाद लियोनेल मेसी का विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा हो गया. मेस्सी ने मैच में दो गोल किए. मेसी अभी 35 वर्ष के हैं और माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी विश्वकप है,लेकिन स्टार स्ट्राइकर ने मैच के बाद कहा कि उनका अभी खेलने का इरादा है.

मैं अब इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकता : मेसी

लियोनेल मेसी ने कहा, ”निश्चित तौर पर मैं इसके साथ अपने करियर को संपूर्ण बनाना चाहता था. मैं अब इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकता.” उन्होंने कहा, ”इस तरह से अपने करियर का समापन करना शानदार होगा.

इसके बाद अब और क्या बचा है. मेरे पास कोपा अमेरिका और विश्वकप का खिताब है. लेकिन मुझे फुटबॉल पसंद है और मैं राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनकर खुशी महसूस करता हूं. मैं विश्व चैंपियन के नाते राष्ट्रीय टीम की तरफ से अभी कुछ और मैच खेलना चाहूंगा.”

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें