स्मृति पर ‘टिप्पणी’ करना पड़ गया भारी, कांग्रेस नेता अजय राय को नोटिस

SHARE:

Ajay Rai

BNP NEWS DESK। Ajay Rai उत्तर प्रदेश  कांग्रेस के नेता अजय राय का बयान उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अजय राय की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले में सुनवाई निर्धारित की है और अजय राय को 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पेश होने के लिए नोटिस भेजा है।

‘किसी का अपमान करने का इरादा नहीं’

कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि, ”मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था। ये हमारी बोलचाल की भाषा है जिसका अर्थ है कि कोई अचानक प्रकट होता है और कुछ कहता है और फिर गायब हो जाता है। ये असंसदीय भाषा नहीं है। तो मैं क्यों माफी मांगूं?”

‘राहुल गाधी बनेंगे पीएम’

दरअसल, अजय राय ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा था कि, ”स्मृति ईरानी सिर्फ ‘लटके-झटके’ दिखाने के लिए अमेठी आती हैं।” राय सोमवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित शाही पैलेस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। अजय राय ने कहा था, ”कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इससे साफ हो चुका है कि राहुल गांधी ही देश के अगले पीएम होंगे।”

‘पीएम मोदी को परास्त करूंगा’

Ajay Rai अजय राय यहां तक कह दिया कि, ”मैं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं कि उन्हें अबकी वाराणसी से लोकसभा चुनाव में परास्त करूंगा। मोदी जब पीएम नहीं थे तब मुझे उनके खिलाफ 76 हजार वोट मिले थे। जब वो पीएम रहते हुए चुनाव लड़े तो मुझे एक लाख 54 हजार मत मिले। इस बार उन्हें हार का मुंह देखना होगा।”

अमेठी में सभी प्रकार के विकास कार्य ठप पड़े हैं

अमेठी में सभी प्रकार के विकास कार्य ठप पड़े हैं और सड़कों पर इतने ज्यादा व बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे लोगों के झटके लगते रहते हैं। इसलिए उन्होंने वहां की सांसद व केंद्रीय मंत्री के कार्यों पर टिप्पणी की थी। उक्त कथन है कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय का। वह मंगलवार को भारत जोड़ों यात्रा निकालने से पहले पीडीडीयू नगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत की।

भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता से भाजपा के लोग विचलित हो उठे हैं

पत्रकारों द्वारा केंद्रीय मंत्री पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाबत उन्होंने कहा कि यह बनारस की आम बोलचाल की भाषा है। दूसरी ओर उन्होंने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता से भाजपा के लोग विचलित हो उठे हैं।

ऐसे में राहुल गांधी पुन: अमेठी से चुनाव लडकर भाजपा को पटखनी देंगे। इसके साथ वह भी बनारस संसदीय सीट से प्रधानमंत्री अगर यहां से चुनाव लड़ते हैं तो उनका मुकाबला वह स्वयं करेंगे। जानकारी दी कि राहुल गांधी की इस यात्रा को मजबूती देने के लिए वह स्वयं यात्रा निकाले हैं। इसी क्रम में वह चंदौली से यात्रा निकालते हुए गाजीपुर पहुंचेंगे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather