• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

वाराणसी के कमिश्नर ने विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मंडल के सभी जनपदों में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी भव्यता के साथ मनाया जाए

BNPNEWS by BNPNEWS
June 16, 2022
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
वाराणसी के कमिश्नर ने विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मंडल के सभी जनपदों में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी भव्यता के साथ मनाया जाए

6
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेेस्‍क। Varanasi Commissioner वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता एवं गुणवत्तापूर्ण किए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आइजीआरएस पोर्टल पर जो भी शिकायतें प्राप्त हो, उसका समयबद्ध निस्तारण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के पश्चात उसकी गुणवत्ता की जांच हेतु शिकायतकर्ता से इसकी पुष्टि किए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि एक ही प्रकरण से संबंधित बार-बार आ रहे शिकायती प्रार्थना पत्रों का उच्च स्तर से मानिटरिंग किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो जाए।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल गुरुवार को अपने अनुश्रवण कक्ष में विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जनपदों में पूरी भव्यता के साथ मनाई जाने का निर्देश दिया और कहा कि सभी तैयारी समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यों की समीक्षा के दौरान हेल्थ वैलनेस सेंटरो में दिए जा रहे सुविधाओं को बड़े बड़े अक्षरों में वहां की दीवारों पर पेंटिंग कराए जाने का निर्देश दिया। जिससे आम जनमानस को मालूम रहे कि हेल्थ वैलनेस सेंटर से उन्हें क्या-क्या स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में मिल रही हैं। इसका उन्होंने फीडबैक लिए जाने का निर्देश दिया। हेल्थ वैलनेस सेंटरो पर कितने मरीज प्रति दिवस आ रहे हैं और उन्हें क्या-क्या सुविधाएं दी गई से संबंधित विवरण तैयार कर अगली बैठक में इसका प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया। जनपद चंदौली में हेल्थ वैलनेस सेंटर के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद से संबंधित प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। कमिश्नर ने जनपद की 10-10 सबसे अच्छी एवं सबसे खराब हेल्थ वैलनेस सेंटरो को चिन्हित करते हुए अच्छी वैलनेस सेंटरो को पुरस्कृत किए जाने हेतु निर्देशित किया। टेलीकम्युनिकेशन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों का पूल बनाकर कार्य किए जाने पर उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि इसका समुचित लाभ मरीजो को उनकी अपेक्षानुसार मिल सकेगा। 10 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाए जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कई हेल्थ वैलनेस सेंटरो पर पानी एवं बिजली की समस्या बताए जाने पर इसके त्वरित निस्तारण हेतु शासन को पत्र लिखे जाने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने विशेष रूप से जोड़ देते हुए कहा कि वर्ष 2025 तक टीवी का उन्मूलन किया जाना है। इसके लिए हेल्थ वैलनेस सेंटर पर आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित किया जाए और जिन लोगों में टीवी के लक्षण पाए जाएं, उन्हें तत्काल जिला स्तर पर रेफर किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता किसी भी दशा में न बरती जाए। आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत बनाए जाने वाले गोल्डन कार्ड सभी पात्र परिवारों का शत-प्रतिशत बनाए जाने पर विशेष जोर देते हुए कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस बात का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया कि जनपद में सभी पाठ्य परिवारों का गोल्डन कार्ड बन गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रमाण-पत्र मिलने के बाद यदि निरीक्षण के दौरान यदि कोई ऐसा पात्र परिवार मिला जिसका गोल्डन कार्ड नहीं बना है, तो संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जनपद चंदौली की प्रगति अत्यंत खराब होने पर कमिश्नर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर शीघ्र प्रगति सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद चंदौली ऑपरेशन कायाकल्प योजना अंतर्गत अत्यंत महत्वाकांक्षी जिले के रूप में चयनित है, इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों में जिन बच्चों का नया नामांकन कराया गया है, उन्हें आधार से लिंक कराए जाने का भी निर्देश दिया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि वर्षा के मौसम में बृहद वृक्षारोपण किया जाना है। इसकी ठोस रणनीति बना ली गई है। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पौधारोपण के दौरान जो पौधे लगाए जाएं, उन्हें जीवित रखने हेतु विशेष प्रयास सुनिश्चित किया जाए। मात्र पौधारोपण कर कर्तव्य की इतिश्री न समझें। पौधारोपण के लिए गड्ढा खोदे जाने का कार्य समय से पूर्ण करा लें। निराश्रित गोवंश स्थलों पर निराश्रित गोवंश के लिए भूसा एवं पीने का पर्याप्त पानी की व्यवस्था के साथ-साथ धूप एवं वर्षा से बचाव के लिए छाया आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का भी निर्देश दिया। ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय के रूप में विकसित किए जाने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि वहां पर सुलभ सुविधाओं का बड़े-बड़े अक्षरों में वहां की दीवारों पर पेंटिंग कराया जाए, साथ ही इसका पंपलेट भी लोगों में वितरित कराया जाए। इसकी विस्तृत कार्य योजना तैयार कर बैठक में उसका प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए जाने हेतु उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया। ग्राम पंचायतों में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1-1 अमृत सरोवर बनाया जाना है। छोटे तालाबों के कार्य को जुलाई तक हर हालत में पूर्ण कराया जाए। अमृतसर सरोवरों का मत्स्य पालकों को पट्टा भी दिया जाए। यूपीपीसीएल द्वारा जनपद गाजीपुर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति अभियान चलाकर सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में मंडल के जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त विकास आयुक्त, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या सहित अन्य मंडल स्तरीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

  Chinese Manjha
यूपी

चाइनीज मांझा ने रेता बाइक सवार अध्यापक का गला

December 11, 2025
SIR Varanasi
यूपी

मृतक समेत अन्य 5,93,539 मतदाताओं का नाम कटना तय

December 11, 2025
भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड
यूपी

भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड

December 7, 2025
Next Post
Indian Army Agniveer Recruitment

अग्निपथ योजना के विरोध के बाद सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण, कहा- युवाओं के लिए खुलेंगे करियर के नए रास्ते

बिहार, यूपी, हरियाणा, एमपी और राजस्‍थान में अग्निपथ योजना का विरोध, ट्रेनों में लगाई आग

बिहार, यूपी, हरियाणा, एमपी और राजस्‍थान में अग्निपथ योजना का विरोध, ट्रेनों में लगाई आग

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 18 जून को किया जाएगा घोषित

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 18 जून को किया जाएगा घोषित

Discussion about this post

Recommended

rotary

रोटरी का दो दिवसीय मंडलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ

ramkatha mandakini shobha yatra

रामनवमी के शुभ अवसर पर काशी की विश्व प्रसिद्ध राम कथा मंदाकिनी शोभा यात्रा

वाराणसी में सरस्वती स्विमिंग एसोसिएशन की प्रतियोगिता में तैराकी में प्रथम रहे निक्की बने गंगाश्री, महिलाओं में खुशी अव्वल

वाराणसी में सरस्वती स्विमिंग एसोसिएशन की प्रतियोगिता में तैराकी में प्रथम रहे निक्की बने गंगाश्री, महिलाओं में खुशी अव्वल

4 years ago
Weddings 2025

नवंबर-दिसंबर में सिर्फ आठ दिन होंगी शादियां

7 months ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?