अग्निपथ योजना के विरोध के बाद सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण, कहा- युवाओं के लिए खुलेंगे करियर के नए रास्ते

SHARE:

Indian Army Agniveer Recruitment

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Agneepath Scheme सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ (Agneepath Scheme) को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया है और अग्निपथ योजना की आलोचना को खारिज किया है। सरकार ने कहा है कि नया मॉडल युवाओं के हित में है। इससे सशस्त्र बलों के लिए नई क्षमताओं का मार्ग खुलेगा। सेना में काम करने वाले युवाओं के लिए करियर के नए रास्ते खुलेंगे।
योजना पर उठाई गई चिंताओं को दूर करने के लिए ‘मिथ बनाम फैक्ट्स’ दस्तावेज जारी किया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि अग्निपथ स्कीम पर फैलाये जा रहे झूठ से सावधान रहें। भ्रम फैलान वाले पूछ रहे हैं कि सिर्फ चार साल के लिए रोजगार मिलेगा। चार साल बाद भविष्य का क्या होगा? पेंशन भी नहीं मिलेगी। 10-12 लाख रुपए में जिंदगी कैसे गुजरेगी। सेना अनुभवहीन हो जाएगी।
सेना में जाने का सपना साकार होगा
सरकार द्वारा योजना के पक्ष में कई बातें कही गईं हैं। कहा गया है कि इससे युवाओं का सेना में जाने का सपना साकार होगा। देशभक्ति की भावना जागेगी। बेरोजगार युवाओं को 4 साल का अनुभव मिलेगा। 4 साल बाद दूसरी नौकरियों के अवसर मिलेंगे। पुलिस और दूसरी संबंधित सेवाओं में वरीयता मिलेगी। केंद्र सरकार अग्निवीरों को सीएपीएफएस और असम राइफल्स में प्राथमिकता देगी। विभिन्न राज्य सरकारें अपने-अपने यहां सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देंगी। नौकरी के दौरान तकनीकी ट्रेनिंग, डिप्लोमा और पढ़ाई के मौके मिलेंगे। इससे कॉरपोरेट जगत में जॉब मिलने में आसानी होगी।
25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी सेवा का मौका मिलेगा। 4 साल बाद 11.71 लाख सेवा निधि मिलेगी। इस पैसे से युवा आगे की पढ़ाई या अपना बिजनेस शुरू कर पाएंगे। सेना की ट्रेनिंग युवाओं में संयम और अनुशासन भरेगी। युवा स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक रहेंगे। सेना की औसत उम्र घटकर 32 से 26 हो जाएगी। सेना को युवा जोश और सोच मिलेगी। सेना के सामर्थ्य में नयापन आयेगा। सेना को युवाओं के तकनीकी स्किल का फायदा मिलेगा।

4 साल बाद अग्निवीर क्या करेंगे?

4 साल के अनुशासित और स्किल्ड जीवन के बाद 24 साल की उम्र का व्यक्ति अन्य युवाओं की तुलना में नौकरी पाने के लिए बेहतर विकल्प होगा।
4 साल बाद गृह मंत्रालय ने योग्य अग्निवीरों को सीएपीएफएस और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता देने का बात कही है।
4 में से 1 को पक्की नौकरी मिलेगी।
कितने लोगों के पास 21-24 साल की उम्र में 12 लाख रुपए की जमा पूंजी होती है?
4 साल बाद अग्निवीरों को कई बड़ी कंपनियों ने अपने यहां जॉब देने का ऐलान किया है।
4 साल में अग्निवीरों के लिए ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स शुरू होगी। इसे देश और विदेश में मान्यता मिलेगी।
21-24 साल की आयु में लगभग 20 लाख की राशि जोड़ सकेंगे। 4 साल में 7-8 लाख रुपए जमा होंगे और 12 लाख रुपए केंद्र सरकार देगी।
कई राज्य सरकार जैसे – उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और असम ने अग्निवीरों को सेवा के बाद पुलिस और पुलिस के सहयोगी बलों में भर्ती में प्राथमिकता देने की बात कही है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें