बीएनपी न्यूज डेस्क। UP assembly elections, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राज्य की विभिन्न दलों की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने का सिलसिला लगातार जारी है। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को 56 प्रत्याशियों एक और सूची जारी कर दी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर यह पार्टी के उम्मीदवारों की तीरी लिस्ट है। इस लिस्ट में इटावा से लेकर आजमगढ़ सीट तक के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में दारा सिंह चौहान का भी नाम है। उनको घोसी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। यूपी सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान हाल ही में भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो गए थे। सपा ने अब तक कुल 254 उम्मीदवार घोषित किए हैं। अभी तक वाराणसी के किसी भी सीट के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई।








