ट्रक में धान की भूसी के नीचे था साढ़े पांच क्विंटल गांजा

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Paddy husk in the truck डायरेक्ट्रेट आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस की स्थानीय इकाई की टीम ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंका थानांतर्गत डाफी टोल प्लाजा के पास ट्रक में लदी धान की भूसी के नीचे छिपाकर रखा गया करीब पांच क्विंटल 90 किलो गांजा बरामद किया गया। इस दौरान टीम ने रामपुर के स्वार निवासी मोहम्मद इरफा, और नौगवां के अकरम अली व आसिफ अली को गिरफ्तार किया। तीनों ने बताया कि वे कोरियर के रूप में काम करते हैं और गांजा ओडिशा से मुरादाबाद ले जाया जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक मुरादाबाद में गांजा तस्कर गिरोह का नेटवर्क है जो वहां से उसे दिल्ली व पंजाब के अलग – अलग क्षेत्रों में सप्लाई करता है। इससे पहले भी आडिशा के जनजातीय इलाकों से मुरादाबाद ले जाया जा रहा साढ़े तीन क्विंटल गांजा साल 2019 में पकड़ा गया था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें