BNP NEWS DESK। Diversion in Varanasi प्रधानमंत्री के आगमन पर दो दिनों तक विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रतिबंध व डायवर्जन लागू रहेगा। शुक्रवार को उनके बाबतपुर हवाई अड्डे से बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस तक जाने के दौरान शाम चार बजे से सात बजे तक डायवर्जन रहेगा। इन्हीं मार्गों पर प्रधानमंत्री के बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से बनारस रेलवे स्टेशन तक जाने फिर वहां से बीएलडब्ल्यू हेलीपैड तक आने के दौरान डायवर्जन सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक रहेगा।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा से बड़ागांव थाने की तरफ
बउलिया तिराहा से लहरतारा चौराहा
लहरतारा चौराहा से चांदपुर चौराहा, कैंट
मंडुवाडीह तिराहा से लहरतारा चौराहा
मुढैला तिराहा से चांदपुर, रोहनिया
भिखारीपुर तिराहा से सुंदरपुर, चितईपुर
लंका से पहाड़ी गेट बीएलडब्ल्यू
चितईपुर चौराहा से करौंदी नरिया
अखरी अंडरपास चौराहा से मोहनसराय, डाफी
लठिया अंडरपास चौराहा से मोहनसराय, डाफी
नरिया तिराहा से करौंदी चितईपुर चौराहा
सामने घाट से किसी भी प्रकार के मालवाहक लंका नहीं आएंगे Diversion in Varanasi
बीएलडब्ल्यू परिसर के अंदर डायवर्जन
-बीएलडब्ल्यू गेट से किसी भी वाहन को परिसर के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
-अधिकारी गेस्ट हाउस की तरफ नहीं जाएंगे उनके वाहनों को सूर्यसरोवर तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा
-कुंद तिराहा, सेंट्रल मार्केट तिराहा से वाहनों को अन्य रास्तों की तरफ भेजा जाएगा
-सिनेमा तिराहा से वाहन वीवीआइपी रूट पर नहीं जाएंगे
-रेलवे क्रासिंग (बंद) चौराहा से वाहन एफसीआइ गेट व कंदवा की ओर जाएंगे
-सूर्य सरोवर तिराहा से वाहन पुलिस चौकी व खेल मैदान की तरफ जाएंगे
-एफसीआइ गेट से वाहनों को नाथूपुर क्रासिंग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा
शनिवार को सुबह सात बजे से दस बजे तक इन मार्गों पर भी रहेगा डायवर्जन
रथयात्रा चौराहा से सिगरा, गुरुबाग
सिगरा चौराहा से रथयात्रा, साजन
सिगरा पेट्रोल पंप तिराहा से रथयात्रा, साजन
आकाशवाणी तिराहा से बड़ीगैवी चौराहा, कमच्छा, खोजवां
महमूरगंज से पुलिस चौकी, मोतीझील तरफ डायवर्ट
महमूरगंज पुलिस चौकी तिराहा से आकाशवाणी Diversion in Varanasi
















Discussion about this post