आर्य महिला पीजी कालेज की प्रो. जया मिश्रा का इंडोनेशिया में सम्मान

SHARE:

sanskrit conference

BNP NEWS DESK। sanskrit conference काशी हिंदू विश्वविद्यालय से संबद्ध आर्य महिला पीजी कालेज की संस्कृत विभाग की अध्यक्ष प्रो. जया मिश्रा ने इंडोनेशिया स्थित आईजीबी सुग्रीव स्टेट हिंदू यूनिवर्सिटी बाली में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाते हुए चतुर्थ वैश्विक संस्कृत सम्मेलन में भाग लिया।

ग्लोबल संस्कृत फोरम भारत, आईजीबी सुग्रीव स्टेट हिंदू यूनिवर्सिटी देन पासार एवं यायासन धर्म स्थापना संस्थान बाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में प्रो. मिश्रा ने “पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर वैदिक दृष्टिकोण” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वहां उन्हें गेस्ट आफ आनर से सम्मानित किया गया।


सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कृत भाषा का वैश्विक प्रचार प्रसार रहा। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक और हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ला तथा ग्लोबल संस्कृत फोरम के अंतरराष्ट्रीय महासचिव डा. राजेश मिश्र, डा.बालमुकुंद पांडे, डा. ब्रह्मदत्त राम तिवारी आइएएस मुख्य चुनाव आयुक्त मेघालय आदि सहित देश के लगभग 65 श्रेष्ठ आचार्य गुरुजनों ने अपनी सहभागिता की। sanskrit conference

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें