पेड़ के नीचे श्रृंगार का सामान, ऊपर फंदे पर झूल रहे थे प्रेमी युगल

SHARE:

couple hanged

Bnp News Desk। couple hanged यूपी के कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली के अंतर्गत एक गांव में ऐसी घटना घटी, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। प्रेमी युगल ने पेड़ के नीचे पहले शादी रचाई और फिर एक ही फंदे से लटक कर जान दे दी।प्रेमी युगल के इस कदम ने सभी को हैरान परेशान कर दिया। गांव के बाहर नीम के पेड़ पर दोनों के शव लटकता देख गांव में हड़कंप मच गया है।

गांव में चर्चा है कि दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन समाज और परिजनों के विरोध के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के तारनपुरवा गांव की है।

परिजन शादी का कर रहे थे विरोध

couple hanged मृतक लड़का और लड़की एक ही गांव के निवासी थे और दोनों की जाति भी एक थी। दोनों के बीच में कई सालों से प्रेम-प्रंसंग चल रहा था। लड़का एक पैर से विकलांग था। जिस कारण गांव के लोग उसका मजाक उड़ाते थे और उसके प्रेम-प्रंसंग का भी विरोध करते थे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जब दोनों के शवों को पेड़ से लटकते देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहास पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। लेकिन इसके बाद भी हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

आत्महत्या से पहले की शादी

सीओ आशापाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तारनपुर गंभीरा में 22 साल के लड़के और 20 साल की लड़की के शव पेड़ से लटके होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस गांव और दोनों के परिजनों से मामले की पूछताछ कर रही है। परिजनों के विरोध के चलते प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि पेड़ के नीचे से श्रृंगार का सामान चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि भी पड़ा मिला है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पहले शादी की है और फिर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। क्योंकि मृतका गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ियां पहने हुए थी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें