झारखंड के दुमका में नाबालिग लड़की से रेप,  पेड़ से लटकती मिली लाश

SHARE:

Dumka Case

Bnp News Desk। Dumka Case झारखंड में दुमका पेट्रोल कांड में हुई अंकिता की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था, इसी बीच एक और बड़ी वारदात सामने आई है। विश्वविद्यालय ओपी क्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली एक आदिवासी किशोरी की लाश ने सूबे के सियासी तापमान बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि, मृतका गर्भवती थी। मामला शुक्रवार का है लेकिन, शनिवार के रोज शव की शिनाख्त हुई और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

झारखंड के दुमका में अंकिता हत्याकांड  को लेकर बवाल अभी थमा भी नहीं था, इसी बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 साल की आदिवासी लड़की की पेड़ से लटकती लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक, अरमान अंसारी नाम के शख्स पर यौन शोषण के बाद नाबालिग की हत्या कर पेड़ से लटकाने के आरोप लगे हैं। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। आरोपी अरमान अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

नाबालिग की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

Dumka Case आरोप है कि गिरफ्तार अरमान अंसारी ने पहले नाबालिग का यौन शोषण किया। मृतका 4 महीने की गर्भवती बताई जा रही। वहीं आरोपी अरमान अंसारी राज मिस्त्री का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, सिदो कान्हू विश्वविद्यालय दिग्घी थाना इलाके से किशोरी का पेड़ से लटकता शव मिला है। मरने वाली किशोरी की उम्र 14 साल के आसपास बताई जा रही है। आरोपी अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया जा चुका है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

सनसनीखेज कांड को लेकर घमासान तेज

वहीं दुमका में इस सन्न कर देने वाले मामले के बाद विपक्षी पार्टी बीजेपी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर पलटवार किया है। बाबूलाल मरांडी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके दुमका की घटना पर हेमंत सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, दुमका से यह खबर खून खौला देने वाली है। आरोप है कि आदिवासी युवती को कल अरमान अंसारी नाम के युवक ने बलात्कार के बाद हत्या कर पेड़ पर लटका दिया है? अरमान की गिरफ्तारी हो गई है। और कितनी आदिवासी युवतियां ऐसे दरिंदों का शिकार होगी झारखंड में?’

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें