बीएचयू में कैमरों की निगरानी में होगा पूरा सुरक्षा नेटवर्क

SHARE:

Namaste BHU App

 BNP NEWS DESK। Namaste BHU App काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। मुख्य परिसर के साथ कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय और इसके बाद सेंट्रल हिंदू स्कूल परिसर को भी सीसी कैमरों की निगरानी में लाने की तैयारी है। मुख्य परिसर में पहले से 60 से अधिक कैमरे लगे हैं। अब रिमोट व सुनसान क्षेत्रों, रास्तों और खेल मैदानों व चौराहों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे।

 

सुरक्षा पोस्ट बनाई गई, महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी

चीफ प्राक्टर प्रो. संदीप पोखरिया के अनुसार न्यू पीएचडी गर्ल्स हास्टल चौराहा, जेसी बोस और कुंदन देवी छात्रावास के पास नई सुरक्षा पोस्ट बनाई गई है। यहां महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी। रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास और नीलगिरि अपार्टमेंट के पास छह से आठ कैमरे लगाए जाएंगे। कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय में भी छह से आठ कैमरे लगाए जाने प्रस्तावित हैं।

1100 सुरक्षाकर्मी तैनात, रिक्त पदों पर होगी भर्ती

विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मियों के 1250 पद हैं, जिनमें करीब 1100 पर तैनाती है। रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करके उन्हें भरा जाएगा। सुरक्षा घेरा में सेना के पूर्व जवानों के साथ सिविल सुरक्षा एजेंसियों से महिला-पुरुष बाउंसर भी लगाए गए हैं। पूर्व जवानों की तैनाती का पर्यवेक्षण कार्य जेसीओ रैंक के सेवानिवृत्त अधिकारियों को सौंपा गया है।

‘नमस्ते बीएचयू’ एप में पैनिक बटन की सुविधा भी दी गई

हैदराबाद कालोनी, सलूजा तिराहा और महिला महाविद्यालय गेट पर अस्थायी सुरक्षा पोस्ट बनाई गई हैं, जहां दो शिफ्टों में महिला गार्डों की तैनाती की जा रही है। छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘नमस्ते बीएचयू’ एप में पैनिक बटन की सुविधा भी दी गई है। जिससे वे असहज या विषम परिस्थिति में तत्काल मदद मांग सकती हैं। Namaste BHU App

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें