BNP NEWS DESK। Arya Mahila PG College खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए फिटनेस और सहनशक्ति अत्यंत आवश्यक हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आर्य महिला पीजी कालेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग ने पांच दिवसीय जुंबा कार्यशाला का आयोजन किया।
लगातार मूवमेंट और एरोबिक अभ्यास से खिलाड़ियों ने सहनशक्ति व शरीर के समन्वय पर दिया जोर
Arya Mahila PG College कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया। मुख्य अतिथि एडीसीपी नम्रता श्रीवास्तव और डा. शिप्रा धर ने प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. रचना दुबे, डा. रीतिका सिंह और डा. अंशुल जायसवाल भी उपस्थित रहे।
17 से 21 तक चले प्रशिक्षण में फिटनेस गतिविधियों का किया आयोजन
17 से 21 सितंबर तक चले इस प्रशिक्षण में जुंबा के साथ-साथ अन्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक अनिश चौरसिया ने प्रतिभागियों को ताल के साथ शरीर के विभिन्न हिस्सों की मूवमेंट और एरोबिक अभ्यास कराया। Arya Mahila PG College
नियमित अभ्यास के बाद सोमवार को कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार दिए गए। लगातार मूवमेंट से कार्डियो फिटनेस और सहनशक्ति में सुधार होता है, जो तनाव कम करने और ऊर्जा बनाए रखने में भी सहायक है। Arya Mahila PG College
जुम्बा क्या है
नृत्य और व्यायाम: यह एक प्रकार का डांस फिटनेस फॉर्म है जिसमें एरोबिक्स और लैटिन अमेरिकी नृत्यों (जैसे साल्सा, सांबा, मेरेंगे) के स्टेप्स शामिल होते हैं।
इतिहास: इसकी शुरुआत साल 2001 में कोलंबियाई नर्तक और कोरियोग्राफर बेटो पेरेज़ ने की थी।
तरीका: इसमें एक घंटे के सत्र में तेज संगीत की धुन पर पूरे शरीर की कसरत कराई जाती है।
जुम्बा के मुख्य फायदे
कैलोरी बर्न: एक घंटे की क्लास में लगभग 500 से 800 कैलोरी तक आसानी से बर्न की जा सकती है।
वजन घटाना: यह शरीर के फैट को कम करने और मांसपेशियों को मजबूत (टोन) बनाने का एक बेहतरीन तरीका है।
मानसिक तनाव कम करना: नाचने से शरीर में ‘फील-गुड’ हार्मोन (एंडोर्फिन) निकलते हैं जो तनाव को दूर करते हैं और मूड को बेहतर बनाते हैं।
स्टैमिना बढ़ाना: नियमित रूप से इसे करने से दिल की सेहत, कार्डियो फिटनेस और शरीर की सहनशक्ति में सुधार होता है। Arya Mahila PG College







