दुर्गाचरण गर्ल्स इण्टर कॉलेज के विद्यालय प्रांगण में 96वाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया

SHARE:

annual function

BNP NEWS DESK। annual function आज दिनांक 17/08/2024 को दुर्गाचरण गर्ल्स इण्टर कॉलेज के विद्यालय प्रांगण में 96वाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो० डॉ० सत्य नारायण संखवार (निदेशक चिकित्सा विज्ञान संस्थान काशी हिन्दू विश्व विद्यालय) ने जीवन में गुरु का महत्व, अनुशासन एवं नारी जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

annual function हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की आकांक्षा एवं परिकल्पनाओं के अनुरूप बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को चरितार्थ करते हुए यह विद्यालय नारी शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर प्रगतिशील है।

विद्यालय के अध्यक्ष डॉ० विश्वेश्वर भट्टाचार्य जी ने अपने उद्बोध में बच्चों को निरनार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रबंधक श्री देवाशीष दास जी ने प्रस्तुत किया।

विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट का वाचन डॉ० शिखा गुप्ता जी द्वारा किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की शैक्षणिक तथा खेल कूद के पुरस्कारों का वितरण मुख्य अतिथि प्रो० एस० एन० संखवार जी के कर कमलों से किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या डॉ० पद्मजा शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री सौगत प्रसाद भट्टाचार्य द्वारा किया गया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें