किसी घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाना कोई भाजपा से सीखे : अखिलेश यादव

SHARE:

Akhilesh Yadav

BNP NEWS DESK।   Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 69 हजार शिक्षक भर्ती पर कोर्ट के आदेश पर कहा कि सरकार किसी का अधिकार नहीं छीने। यह अधिकार संविधान से मिला है। लंबी लड़ाई थी, कोर्ट का धन्यवाद। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कालाधन का खुलेआम इस्तेमाल किया गया।प्रशासनिक अधिकारी देखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे।

Akhilesh Yadav   भाजपा भ्रष्टाचारियों का जुमले उछालने वालों का एक पूरा दल बन गया है। समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बोलने वाले 2027 के चुनाव में सत्ता से काफी दूर नजर आएंगे। वह शनिवार को एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
बंगाल में महिला डाक्टर के साथ हुई घटना के सवाल पर उन्होंने कहा कि घटना पर राजनीति करने का हुनर अगर किसी के पास है तो वे बीजेपी के पास है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद महिला है, महिला के साथ हुए अन्याय का उनको एहसास है।
वह खुद दोषियों को नहीं बख्शेंगी। भाजपा हवा देने के साथ राजनीति कर रही है।

कहा कि बीच-बीच में उप चुनाव होना जरूरी है, ये डेमोक्रेसी को मजबूत करता है। उप चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत होगी और भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को महंगाई दिखाई नहीं दे रही है, महंगाई से नजर भटकाने के लिए भाजपा कोई न कोई मुद्दा पहले से तय किया रहता है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें