आईआई ए टूरिज्म एवं हॉस्पिटालिटी एक्सपो को बेहतर बनाने की बनी रणनीत‍ि

SHARE:

Tourism and Hospitality Expo

BNP NEWS DESK।  Tourism and Hospitality Expo इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा होटल मेरिडियन ग्रैंड में आज एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें वाराणसी के लगभग सभी औद्योगिक व्यापारिक तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ दिनांक 18-19 दिसंबर 2025 को होटल ताज गेंजेस में आयोजित आईआईए अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में सहभागिता हेतु विचार विमर्श हुआ।

Tourism and Hospitality Expo बैठक की अध्यक्षता करते हुए आई आई ए के उपाध्यक्ष श्री आर के चौधरी ने एक्सपो के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की एम एस एम ई इकाइयों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराना है। एक्सपो में बी टू बी मीटिंग्स के माध्यम से बिजनेस ग्रोथ पर विशेष फोकस किया गया है।

सेमिनार के माध्यम से टूरिज्म तथा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के उद्यमियों को सरकार के नियम तथा कानूनों की जानकारी तथा इस सेक्टर को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

आईआईए के राष्ट्रीय सचिव से दीपक बजाज ने जानकारी दी कि एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली हरियाणा पंजाब आदि प्रदेशों से काफी संख्या में एम एस एम ई की उपस्थिति रहेगी। एक्सपो में भाग लेने के लिए अभी तक 5000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं। Tourism and Hospitality Expo

 

स्वागत संबोधन करते हुए आईआईए राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य राजेश भाटिया ने सभी उपस्थित औद्योगिक, व्यापारिक तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए कि वाराणसी में पहली बार टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का इतना वृहद आयोजन हो रहा है हम सभी को मिलकर वाराणसी की गरिमा के अनुरूप इस आयोजन को सफल बनाना है हम सभी संगठनों से आग्रह करते हैं कि अपने सदस्यों को इस एक्सपो के बारे में जानकारी दें तथा उनसे इसमें भाग लेने हेतु अनुरोध भी करें।

आईआईए टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि विगत 6 माह से इस एक्सपो की तैयारी चल रही है एक्सपो में टूरिज्म तथा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लगभग सभी उद्यमों का ध्यान रखा गया है इस एक्सपो से न केवल वाराणसी या पूर्वांचल बल्कि पूरे प्रदेश के इस सेक्टर के उद्योगों को नए व्यापार, निवेश, नेटवर्किंग, नई तकनीकी तथा बाजार विस्तार मिलेगा जो अर्थव्यवस्था के लिए बूस्टर का काम करेगा।

मीटिंग का संचालन आई आई ए वाराणसी के चेयरमैन पंकज अग्रवाल तथा धन्यवाद प्रकाशआई आईए मेंबरशिप ग्रोथ कमेटी के अध्यक्ष नीरज पारेख ने किया। मीटिंग में राष्ट्रीय सचिव अनुपम देव, डिविजनल चेयरमैन प्रशांत अग्रवाल, डिविजनल सचिव मनीष कटारिया, वाराणसी चैप्टर के सचिव बीएन दुबे ने अपने विचार रखें। Tourism and Hospitality Expo

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें