BNP NEWS DESK। Durgacharan Girls School देश के परिदृश्य में गत एक दशक से एक क्रान्तिकारी परिवर्तन हुआ है और अब आर्थिक सीमितता किसी भी विर्धार्थी को शिक्षित होने से रोक नहीं सकता, विशेष कर बालिकाओं के लिए देश एवं प्रदेश की सरकारें प्रतिबद्ध हैं।
दुर्गाचरण गर्ल्स इण्टर कॉलेज तथा हिन्दी एवं अंग्रेज़ी माध्यमों से संचालित दोनों प्राथमिक विभागों के संयुक्त रूप में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह समारोह के मुख्य अतिथि के वक्तव्य में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मन्त्री (स्वतंत्रत प्रभार) डॉ दया शंकर मिश्रा ‘ दयालु’ ने दिनांक शुक्रवार को विद्यालय के सोनारपुरा स्थित भवन परिसर के प्रांगण में 97 वाँ पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्पों – ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के अनुरूप शताब्दी प्राचीन यह विद्यालय निःसंदेह न केवल नगर अपितु प्रदेश के लिए भी गौरव है।
संस्कारों के साथ-साथ राष्ट्रीयता का उत्कृष्ट संगमिश्रण निःसंदेह प्रशंसनीय
Durgacharan Girls Schoolशताब्दी प्राचीन इस विद्यालय में आर्थिक रूप से सीमान्त परिवारों के छात्राओं को उत्कृष्ट प्रशिक्षण से लगातार मुख्य धारा से जोड़ा है तथा संस्कारों के साथ-साथ राष्ट्रीयता का उत्कृष्ट संगमिश्रण निःसंदेह प्रशंसनीय है। अपने आशीर्वचन में डॉ मिश्रा विद्यालय परिवार को आश्वासन करते हुए कहा कि विज्ञान सँवरग के छात्राओं को आयुर्वेदिक उपचार सहायक बनाने की दिशा में जो उनके आजीविका के सम्बल भी बनेंगे एैसे उपक्रमों पर निकट भविष्य में विवेचन भी किया जाएगा।
सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में अवधेश कुमार सिंह, लेखाधिकारी, ज़िला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी उपस्थित रहे तथा विद्यालय प्रबंधाधीकरण के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉ वी.भट्टाचार्य ने स्वागत भाषण दिया तथा प्रबंधक / सचिव देवाशीष दास ने जहां विद्यालय के शताब्दी प्राचीन इतिहास का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया वहीं पुरस्कार वितरण प्रक्रिया को सह सचिव अभिषेक चौधुरी एवं मनोविज्ञान के प्रवक्ता शिखा गुप्ता ने संचालित किया। Durgacharan Girls School
विद्यालय परिवार की ओर से डॉ पद्मजा शर्मा ने अतिथियों, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापन किया वहीं अनुष्ठान का संचालन सौग़त प्रसाद भट्टाचार्य ने किया।
कार्यक्रम में तीन सौ से अधिक छात्राओं ने पुरस्कार प्राप्त किया एवं वही 100 से अधिक छात्राओं ने तीन घण्टे तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। Durgacharan Girls School








