कान में सत्यजीत रे की ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल

SHARE:

Sharmila Tagore, Simi Grewal

BNP NEWS DESK। Sharmila Tagore Simi Grewal कान में सत्यजीत रे की ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल ने सत्यजीत रे की 1970 में आई फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ में काम करने की अपनी यादों को ताजा किया, जिसे अब ‘4के रेस्टोरेशन’ के माध्यम से फिर जीवंत किया गया है।

लेखक सुनील गंगोपाध्याय के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित बांग्ला फिल्म का ‘4के’ संस्करण सोमवार शाम को कान फिल्म उत्सव के 78वें संस्करण में प्रदर्शित किया गया।
शर्मिला टैगोर अपनी बेटी और आभूषण डिजाइनर सबा पटौदी के साथ शानदार हरे रंग की साड़ी में रेड कार्पेट पर दिखाई दीं। सबा ने पूरी तरह से पीले रंग का परिधान चुना था।
सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम पर कान की अपनी कई तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि पार्टी शुरू होने वाली है! रेड कार्पेट से कुछ पल पहले…. दृश्य… कान 2025।

ग्रेवाल ने अपना सिग्नेचर सफेद रंग का भारतीय काउचर लेबल कार्लियो का गाउन पहना था। बाद में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रेड कार्पेट की तस्वीरें साझा कीं।
रेड कार्पेट पर उनके साथ हालीवुड फिल्म निर्माता वेस एंडरसन भी थे, जो सत्यजीत रे के बड़े प्रशंसक हैं। ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग से सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के अनुसार, शर्मिला टैगोर ने कहा कि वह एक बार फिर फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म में अपर्णा का किरदार निभाया है, जबकि ग्रेवाल इस फिल्म में आदिवासी संथाली लड़की दुली की भूमिका में हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें