• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी जयंत नार्लीकर का 86 वर्ष की आयु में पुणे में निधन

गुरुत्वाकर्षण का हायल-नार्लीकर सिद्धांत तैयार किया

BNPNEWS by BNPNEWS
May 20, 2025
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
Jayant Narlikar

प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी जयंत नार्लीकर का 86 वर्ष की आयु में पुणे में निधन

7
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Jayant Narlikar खगोल विज्ञान में अग्रणी योगदान, विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों और देश में प्रमुख शोध संस्थानों की स्थापना के लिए व्यापक रूप से जाने जाने वाले भारतीय विज्ञान जगत की महान हस्ती डा जयंत विष्णु नार्लीकर का मंगलवार को पुणे में निधन हो गया।

वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक बड़ा नुकसान 

Jayant Narlikar  वह 86 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक बड़ा नुकसान बताया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नार्लीकर की पुत्री गिरिजा से बात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश दिए हैं।

पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कारों के अलावा महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित

पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कारों के अलावा महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित डा. नार्लीकर का बचपन काशी में बीता था। उन्होंने अंग्रेज खगोल विज्ञानी सर फ्रेड हायल के साथ मिलकर गुरुत्वाकर्षण का हायल-नार्लीकर सिद्धांत तैयार किया था, जिसने लोकप्रिय बिग बैंग सिद्धांत को चुनौती दी, जोकि ब्रह्मांड के निर्माण पर आधारित था।

बिग बैंग सिद्धांत के इस साहसिक विकल्प ने एक ऐसे ब्रह्मांड की अवधारणा प्रस्तुत की जो निरंतर विस्तारशील है तथा जिसमें निरंतर पदार्थ का निर्माण हो रहा है। इससे ऐसी बहसें शुरू हुईं, जिसने ब्रह्मांड संबंधी चर्चा को समृद्ध किया। Jayant Narlikar

डा. नार्लीकर ने तारों को देखा और ब्रह्मांड की कहानी को फिर से लिखा

वास्तव में यह कहना गलत नहीं होगा कि डा. नार्लीकर ने तारों को देखा और ब्रह्मांड की कहानी को फिर से लिखा। जब नार्लीकर साठ के दशक के अंत में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय गए तो वे कई दिग्गजों के संपर्क में आए। उनमें महान भौतिक व ब्रह्मांड विज्ञानी और लेखक स्वर्गीय स्टीफन हाकिंग भी शामिल थे।

नार्लीकर ने अपने गणितज्ञ पिता से मिली विरासत को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खगोलशास्त्र में महत्वपूर्ण शोध किए। उनके कार्य को विश्व के विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों ने सराहा। Jayant Narlikar

भारत लौटने पर उन्होंने ‘इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फार एस्ट्रोनामी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आइयूसीएए) की स्थापना की और इसे वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता का केंद्र बनाया।नार्लीकर ने एक ओर खगोलशास्त्र में अपने महत्त्वपूर्ण शोधकार्यों से विज्ञान को समृद्ध किया, तो दूसरी ओर उनके लेखन ने विशेष रूप से किशोरों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाई।

साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित अनेक साहित्यिक सम्मान प्राप्त हुए

‘आकाशाशी जडले नाते’ और ‘चार नगरांतले माझे विश्व’ जैसी उनकी साहित्यिक कृतियों को साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित अनेक साहित्यिक सम्मान प्राप्त हुए हैं।  नेशनल सेंटर फार साइंस कम्युनिकेटर्स के महासचिव सुहास नाइक-साटम के अनुसार डा. नार्लीकर एक बेहतरीन विज्ञान प्रसारक थे। वे जटिल विषयों पर आम लोगों की भाषा में बोलते थे। उनकी किताबें जैसे द रिटर्न आफ वामन, द एडवेंचर, द कामेट बहुत लोकप्रिय रही हैं।

86 वर्षीय नार्लीकर के परिवार में उनकी तीन बेटियां – गीता, गिरिजा और लीलावती हैं। उनकी पत्नी प्रख्यात गणितज्ञ और शिक्षाविद् डा. मंगला नार्लीकर का निधन 17 जुलाई, 2023 को हो चुका है। Jayant Narlikar

नार्लीकर का जन्म 19 जुलाई 1938 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में हुआ था और उनकी प्रारंभिक शिक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में हुई, जहां उनके पिता विष्णु वासुदेव नार्लीकर गणित विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख थे।

मैथमेटिकल ट्रिपोस में रैंगलर और टायसन मेडलिस्ट का खिताब मिला

उनकी मां सुमति नार्लीकर संस्कृत की विद्वान थीं। स्कूल और कालेज में शानदार करियर के बाद उन्होंने 1957 में बीएचयू से बीएससी की डिग्री हासिल की।  वे उच्च शिक्षा के लिए कैम्ब्रिज गए, जहां उन्हें मैथमेटिकल ट्रिपोस में रैंगलर और टायसन मेडलिस्ट का खिताब मिला। उन्हें 1962 में स्मिथ पुरस्कार और 1967 में एडम्स पुरस्कार मिला।

वे 1972 तक कैम्ब्रिज में रहे, किंग्स कालेज के फेलो (1963-72) और इंस्टीट्यूट आफ थियोरेटिकल एस्ट्रोनामी के संस्थापक स्टाफ सदस्य (1966-72) के रूप में काम किया। इसके बाद वह टाटा इंस्टीट्यूट आफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआइएफआर), मुंबई में शामिल होने के लिए भारत लौट आए। यहां उन्होंने 1972-1989 के बीच काम किया।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Vladimir Putin
राष्ट्रीय

पुतिन ने कहा- भारत बड़ा देश, उसकी राय विश्व में मायने रखती है

December 5, 2025
Railway Coaches
राष्ट्रीय

लीज पर रेल कोच ले सकेंगे व्यापारी

December 2, 2025
Hussaini Bhai
राष्ट्रीय

परमाणु प्रतिष्ठानों की जासूसी में गिरफ्तार दोनों हुसैनी भाई आठ बार गए थे पाकिस्तान

November 2, 2025
Next Post
Sharmila Tagore, Simi Grewal

कान में सत्यजीत रे की ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल

Geeta Samota

गीता समोता ने 'एवरेस्ट फतह' कर रचा इतिहास

Geeta Samota

गीता समोता ने 'एवरेस्ट फतह' कर रचा इतिहास

Discussion about this post

Recommended

opposition party

एकजुटता पर विपक्ष सहमत, शिमला में होगी सीटों पर बात

CBSE

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कई बदलाव

9 months ago
‘सबके राम, सबमें राम’ मंत्र के साथ रामपंथ में दीक्षित हुए समाज के अंतिम लोग

‘सबके राम, सबमें राम’ मंत्र के साथ रामपंथ में दीक्षित हुए समाज के अंतिम लोग

4 years ago
G 20 meeting varanasi

चौथी जी20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक में मसौदा घोषणा पर चर्चा शुरू

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?