रणबीर का’रामायण’का पहला टीजर आज रिलीज

SHARE:

Ramayana

BNP NEWS DESK।  Ramayana जब बात रामायण की होती है, तो सबसे पहले रामानंद सागर की ‘रामायण’ ही याद आती है। वही ‘रामायण’ जिसकी हर शाम देश की गलियां सूनी हो जाती थीं। अब जब नितेश तिवारी अपनी फिल्म ‘रामायण’ लेकर आ रहे हैं, तो सबकी नजर इस पर है। फिल्म का पहला टीजर आज रिलीज हुआ।

हर इंसान के मन में अपनी एक रामायण होती है

प्रेम सागर ने कहा, ‘हर इंसान के मन में अपनी एक रामायण होती है। अगर कोई डायरेक्टर अपनी सोच से रामायण बना रहा है, तो हमें उसे फौरन सही या गलत नहीं कहना चाहिए। हमें उसे एक कोशिश की तरह देखना चाहिए।’ तीन मिनट के टीजर में शानदार विजुअल्स और दमदार VFX हैं। रणबीर कपूर को तीर चलाते हुए, ध्यान लगाते हुए और पेड़ पर चढ़ते हुए दिखाया गया है। Ramayana

अगर राम पेड़ पर चलते हैं, तो वो उसकी कल्पना है

उनका मानना है कि आज की पीढ़ी ग्राफिक्स और विजुअल इफेक्ट्स से जुड़ती है, तो अगर राम का नाम इन नए रास्तों से युवाओं तक पहुंच रहा है, तो ये बुरा नहीं, अच्छा है। उन्होंने कहा, ‘अगर किसी की कल्पना में राम पेड़ पर चलते हैं, तो वो उसकी सोच है। हर कलाकार को अपनी बात कहने की आजादी होनी चाहिए। आखिर में जनता ही तय करती है कि क्या ठीक है और क्या नहीं।’

आदिपुरुष ने रावण को जिस तरह दिखाया, वो गलत था

हालांकि, इस दौरान प्रेम सागर का कहना है कि क्रिएटिव लिबर्टी का मतलब ये नहीं कि धार्मिक किरदारों की जड़ें ही हिला दी जाएं। आदिपुरुष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘आदिपुरुष’ में रावण को जिस तरह दिखाया गया, वो ठीक नहीं था।
रावण कोई मांस खाने वाला या चिल्लाने वाला राक्षस नहीं था। वो एक बड़ा विद्वान और शिवभक्त ब्राह्मण था। राम ने खुद उसे यज्ञ कराने के लिए बुलाया था। रामेश्वरम की पूजा उसी की मिसाल है। जब आप ऐसे महान पात्रों को गलत तरह से दिखाते हैं, तो जनता उसे नकार देती है। ‘आदिपुरुष’ इसका उदाहरण है।

मैं क्रिटिक नहीं, रामभक्त हूं

प्रेम सागर ने खुद को न क्रिटिक बताया, न सिर्फ ऑडियंस। उन्होंने कहा, ‘मैं रामभक्त हूं। अगर कोई राम का नाम ले रहा है, राम की बात फैला रहा है, तो उसे मेरा नमस्कार है। राम का प्रचार किसी भी रूप में हो, उसका स्वागत होना चाहिए।’

टीजर में क्या है खास

ब्रह्मा, विष्णु और शिव त्रिदेव की झलक से शुरू होने वाले इस टीजर में रामायण को सभी युद्धों का अंत करने वाला युद्ध कहा गया है। वीडियो के आखिरी हिस्से में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आते हैं और यश को रावण के रोल में दिखाया गया है।

दो हिस्सों में बनेगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ दो हिस्सों में बनेगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा और दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें