हाफिज सईद व मसूद अजहर को भारत को सौंपने के लिए तैयार

SHARE:

Bilawal Bhutto

BNP NEWS DESK। Bilawal Bhutto पाकिस्तान के नेता और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने आतंकी हाफिज सईद को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। बिलावल भुट्टो ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकी हाफिज सईद को सौंपने के लिए तैयार है। भुट्टो ने कहा कि बशर्ते भारत इस प्रक्रिया में सहयोग करे।

Bilawal Bhutto  बिलावल भुट्टो दरअसल अल जजीरा को इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे लोगों को सद्भावना के संकेत के तौर पर भारत को सौंपा जा सकता है, तो भुट्टो ने कहा कि भारत अगर प्रक्रिया में सहयोग के लिए तैयार हो, तो किसी भी संबंधित व्यक्ति को प्रत्यर्पित करने में कोई बाधा नहीं आएगी।

झूठ बोलने में उस्ताद है पाकिस्तान

सिर्फ बिलावल भुट्टो ही नहीं, बल्कि वहां की सरकार, सेना और यहां तक कि पूरा पाकिस्तान झूठ बोलने में कोताई नहीं करता। यही वजह है कि जब भारत ने 26/11 के मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान आतंकियों की संलिप्तता के 1000 से अधिक डोजियर सौंपे थे, तो उसने आतंकियों के खिलाफ मामूली कार्रवाई तक नहीं की थी।

वहीं अब बिलावल भुट्टो इंटरव्यू में भारत के सहयोग की बात कर रहे हैं। भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद सहित कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा करता है। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि पाकिस्तान किसी भी चीज का विरोध नहीं करेगा। इंटरव्यू के दौरान जब बिलावल से आतंकियों को पालने में पाकिस्तान के तन-मन-धन से समर्थन, आसिम मुनीर के भड़काऊ बयानों और आतंकवाद फैलाने के अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सबूत पर सवाल पूछा गया, तो वह जवाब तक नहीं दे पाए।

मसूद अजहर पर भी बोले भुट्टो

बिलावल भुट्टो ने कहा कि हाफिज सईद पाकिस्तान में हिरासत में है और वह आजाद नहीं घूम रहा है। वहीं मसूद अजहर पर बोले कि वह पाकिस्तान में नहीं है। उसके अफगान जिहाद के इतिहास को देखते हुए मुझे लगता है कि वह अफगानिस्तान में हो सकता है। भुट्टो ने कहा कि अगर भारत के पास मसूद अजहर के पाकिस्तान में होने का कोई सबूत हो, तो उसकी जानकारी शेयर करें। हम उसे गिरफ्तार करेंगे।
बता दें कि मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद आतंकवाद की फंडिंग के आरोप में पाकिस्तान की जेल में 33 साल की सजा काट रहा है। लेकिन सच्चाई ये है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से हाफिज सईद को कड़ी सुरक्षा दी गई है और वह अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश करता रहता है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें