Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा चुनावों के नतीजे घोषित, जानें कौन-कहां से जीता?

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Rajya Sabha Election 2022, Rajya Sabha Election 2022 ,चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को वोट डाले गए। इनमें से 4 सीटों पर सबसे दिलचस्प मुकाबला था। जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। कई दिनों तक विधायकों की बाड़ेबंदी हुई। राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर जल्द ही नतीजों का एलान कर दिया जाएगा।
चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। भाजपा और कांग्रेस की शिकायतों के बाद आयोग ने हरियाणा में फिलहाल काउंटिंग रोक दी है। राजस्थान में भी रिजल्ट रोक दिया गया है। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव अमान्य घोषित करने की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि वहां चुनाव के दौरान गोपनीयता के नियमों का पालन नहीं किया गया। उधर, कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी चुनाव आयोग पहुंचा है। इसमें पूर्व मंत्री पवन बंसल, रणजीत राजन, विवेक तन्खा शामिल हैं।
इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक और शिवसेना के संजय राउत की किस्मत का फैसला होगा। महाराष्ट्र में छह सीटों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे, धनंजय महादिक, एनसीपी से प्रफुल्ल पटेल, शिवसेना से संजय राउत, संजय पवार और कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी छह सीटों के लिए मैदान में हैं।
वहीं राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से लेकर कर्नाटक, महाराष्ट्र से लेकर हरियाणा में विवाद हो गया है। राजस्थान और हरियाणा में भाजपा के खेमे में सेंध लग गई है। पार्टी के दो विधायकों के क्रॉस वोटिंग की खबर है। भाजपा की विधायक शोभा रानी और सिद्धि कुमारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया। वहीं, कर्नाटक में भी जेडीएस के दो विधायकों के कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के वोट देने की खबर है। महाराष्ट्र में भाजपा ने महा विकास अघाड़ी की शिकायत की है। पार्टी ने चुनाव आयोग के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पार्टी ने शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की शिकायत की है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather