• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home अपराध

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी विवाद को लेकर कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन, रांची में कर्फ्यू

जुमे की नमाज के बाद देशभर के कई शहरों में प्रदर्शन जारी

BNPNEWS by BNPNEWS
June 10, 2022
in अपराध
Reading Time: 1 min read
0
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी विवाद को लेकर कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन, रांची में कर्फ्यू

यूपी के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद निकला मार्च।

12
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Friday prayers, curfew in Ranchi Friday prayers, curfew in Ranchi झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद असामाजिक तत्वों ने पैगंबर मोहम्मद के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर जमकर बवाल किया और हनुमान मंदिर तक भारी पथराव और हिंसक संघर्ष किया। घटना के बाद रांची में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया है। जुमे की नमाज के बाद देशभर के कई शहरों में प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में तेलंगाना, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और हावड़ा के साथ ही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, लखनऊ और प्रयागराज में भी प्रदर्शन जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो और यदि ऐसा होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाए। तेलंगाना स्थित मक्का मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शन कर रही भीड़ पर काबू कर लिया। इलाके में पुलिस की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।
उत्‍तर प्रदेश के संवेदनशील ज‍िलों में जुमे की नमाज के चलते आज धारा 144 लागू की गई है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में पुल‍िस अलर्ट मोड पर रहेगी। हालांकि प्रयागराज में जुमे की नमाज़ के बाद पुलिस पर पथराव की खबर सामने आई है। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू किया। पुलिस से भी झड़प हुई। पुलिस ने सख्‍ती की तो पथराव करने वाले भाग गए। कुछ देर बाद फिर पथराव किया गया। पथराव में कई लोगों के चोटिल होने की जानकारी मिली है। वाहनों पर भी पथराव किए गए। कानपुर, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, मथुरा सह‍ित अन्‍य संवेदनशील ज‍िलों में शासन ने अधि‍कार‍ियों को सख्‍त न‍िर्देश द‍िए हैं। पुलिस धर्म गुरुओं से बात भी कर रही है और अराजकतत्वों पर नजर रख रही है। कोई भी गड़बड़ी करेगा उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए कहा गया है।
रांची के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है
रांची के हनुमान मंदिर के पास उग्र भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद आज- रांची के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस ने कहा कि सैकड़ों प्रदर्शनकारी पैगंबर मोहम्मद पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी के लिए निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. शुक्रवार की नमाज के बाद सड़क पर पथराव और नारेबाजी की गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग के अलावा लाठीचार्ज किया.रांची में दिल्ली बीजेपी की मीडिया इकाई के पूर्व प्रमुख शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेन रोड पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
रांची में स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विरोध प्रदर्शन सुबह से जारी है और शुक्रवार की नमाज के बाद इसकी गति तेज हो गई। टिप्पणी के विरोध में कई दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया।
प्रदर्शनकारियों ने नूपुर शर्मा को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की. न्यू डेली मार्केट ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हासिम ने पीटीआई को बताया, “नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की टिप्पणी के विरोध में सुबह से बाजार में 1,100 से अधिक दुकानें बंद थीं. हम उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं।”
हासिम ने कहा कि वे शांतिपूर्ण जुलूस चाहते थे लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी. उन्होंने कहा, “इसलिए हम यहां अपनी दुकानों के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।”

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Network Marketing
अपराध

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

July 10, 2026
Siya Chetan
अपराध

सिया और चेतन का पालीग्राफ टेस्ट से इन्कार चेतन के मित्र से भी हो रही पूछताछ

July 5, 2026
raped in bareli
अपराध

वाराणसी की नाबालिग छात्रा को मुजाहिद ने फंसाया

May 16, 2026
Next Post
जैन धर्म के सप्तम तीर्थंकर 1008 भगवान सुपार्श्वनाथ का जन्म और तप कल्याणक दिवस मनाया गया

जैन धर्म के सप्तम तीर्थंकर 1008 भगवान सुपार्श्वनाथ का जन्म और तप कल्याणक दिवस मनाया गया

इस्लामी जिहादियों के आतंक से देश को बचाने के लिए काशी धर्म परिषद के संतों ने कसी कमर

इस्लामी जिहादियों के आतंक से देश को बचाने के लिए काशी धर्म परिषद के संतों ने कसी कमर

छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक पर काशी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक पर काशी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

Discussion about this post

Recommended

ipl 2024

आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने स्टार्क

foreign exchange reserves

विदेशी मुद्रा भंडार में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

2 years ago
Government Banks

सरकारी बैंकों का एक बार फिर से करना चाहिए मर्जर

8 months ago
Banarasi Kajri Thumri

संगीत रसिकों ने पारम्परिक बनारसी कजरी ठुमरी का लिया आनन्द

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?