छठ-दीपावली पर रेलवे चलाएगा 283 विशेष ट्रेनें

SHARE:

Ring Rail

BNP NEWS DESK। Chhath-Diwali त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे देश भर में कुल 283 विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए ये ट्रेनें कुल 4480 फेरे लगाएंगी। रेलवे का मकसद प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना है। पिछले वर्ष भी 216 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, जिसने कुल 2614 फेरे लिए थे।

Chhath-Diwali  दिवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष विभिन्न महानगरों से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं बंगाल जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली-पटना, दिल्ली-वैष्णो देवी (कटरा), दानापुर-सहरसा, दानापुर-बेंगलुरु, अंबाला-सहरसा, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर, पुरी-पटना एवं ओखा-नाहरलागुन, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोचुवेली-बेंगलुरु, बनारस-मुंबई, हावड़ा-रक्सौल जैसे रेलवे मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रखी है।

अनारक्षित कोचों में यात्रियों को कतार बनाकर व्यवस्थित तरीके से प्रवेश कराने के लिए रेलवे की ओर से अतिरिक्त आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रमुख स्टेशनों की सुरक्षा भी इनकी जिम्मेवारी होगी। ट्रेनों का सुचारू संचालन के लिए स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

बड़े स्टेशनों पर ”मे आई हेल्प यू” बूथ चालू किए गए हैं, जहां से यात्रियों को मदद मिल सकती है। एम्बुलेंस के साथ डाक्टरों की टीमें भी लगाई गई हैं।

कहां कितनी ट्रेनें और फेरे

जोन – ट्रेनें – फेरे
सेंट्रल रेलवे -14 – 100
ईस्ट सेंट्रल – 42 – 512
ईस्ट कोस्ट रेलवे – 12 – 308
ईस्टर्न रेलवे – 8 – 42
नार्दर्न रेलवे -34- 228
नार्थ ईस्टर्न – 4- 26
नार्थ ईस्टर्न फ्रंटियर -22- 241
नार्थ वेस्टर्न -24- 1208
साउथर्न रेलवे -10- 58
साउथ ईस्टर्न -8- 64
साउथ सेंट्रल -58 – 404
साउथ वेस्टर्न – 11- 27
वेस्टर्न रेलवे -36- 1262

कुल – 283 – 4480

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें