हाईस्कूल में जालौन के यश, इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक टापर

SHARE:

up board 2025

BNP NEWS DESK। up board 2025 यूपी बोर्ड ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। हाईस्कूल में श्रीमती रस केंद्रीय इंटर कालेज उमरी जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

इंटरमीडिएट में पहला स्थान बच्चा राम यादव इंटर कालेज भुलई का पूरा प्रयागराज की महक जायसवाल को मिला है। महक ने 97.92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल में 25,45,815 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।

हाईस्कूल की टाप टेन सूची में 55 छात्र-छात्राएं

up board 2025  कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 है। इंटरमीडिएट में 25,98,560 परीक्षार्थी थे और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 है। हाईस्कूल की टाप टेन सूची में 55 छात्र-छात्राएं हैं, जबकि इंटरमीडिएट की सूची में 30। परीक्षाफल www.upmsp.edu.in तथा डिजि-लाकर की वेबसाइट www.results.digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है। पहला अवसर है कि अंकपत्र/प्रमाणपत्र डिजि-लाकर पर उपलब्ध कराया गया है।

परिणाम की घोषणा यूपी बोर्ड मुख्यालय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति डा. महेन्द्र देव यादव ने बोर्ड सचिव भगवती सिंह के साथ की। हाईस्कूल में 97.67 प्रतिशत अंक के साथ इटावा के शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज कटरा शमशेर खां की अंशी तथा बाराबंकी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज रामसनेही घाट के अभिषेक कुमार यादव संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से डा. डीपी एसवीएम इंटर कालेज बिलारी मुरादाबाद की रितु गर्ग, बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज शेखपुर बिलौली बाजार पाहला सीतापुर के अर्पित वर्मा तथा श्रीमती रस केंद्रीय इंटर कालेज उमरी जालौन की सिमरन गुप्ता हैं।

तीनों को 97.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर कुल चार परीक्षार्थी हैं। इनमें 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रीनारायण स्मारक इंटर कालेज गजरौला अमरोहा की साक्षी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जेके कादीपुर सुलतानपुर के आदर्श यादव, एसपी इंटर कालेज सिकरो कोरांव प्रयागराज की शिवानी सिंह तथा धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवार कौशांबी की अनुष्का सिंह हैं। तीसरे स्थान पर 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सीएचएस सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर इटावा की मोहिनी रही।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather