वाराणसी जनपद में हाईस्कूल में ख्याति और इंटर में नमन टाॅपर

SHARE:

toppers of varanasi

BNP NEWS DESK। toppers of varanasi उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 में का परिणाम शुक्रवार को दोपहर में घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में विकास इंटर कालेज (परमानंदपुर) की ख्याति सिंह 96.67 प्रतिशत अंक हासिल कर सूबे में आठवें, पूर्वांचल दूसरे व जनपद में अव्वल रहीं। उन्हें 600 में से 580 अंक मिले हैं।
जबकि इंटर में प्यारी देवी इंटर कालेज (रामनगर) की नमन गुप्ता (461/500) 92.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में टाप पर हैं। यूपी बोर्ड ने इस वर्ष परीक्षा के 44 दिनों के भीतर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया है।

इस वर्ष हाईस्कूल में 91.07 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 89..63 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। जबकि वर्ष 2024 में हाईस्कूल का रिजल्ट 89.48 प्रतिशत व इंटर का 84.53 प्रतिशत रहा। इस प्रकार इस वर्ष हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 2.48 व इंटर का रिजल्ट ग्राफ पांच प्रतिशत बढ़ा है।
नकल में सख्ती होने के बावजूद इस वर्ष भी वाराणसी में हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट शानदार रहा है। सूबे के टाप-टेन की सूची में शामिल हाईस्कूल में छह मेधावियों में जनपद का नाम रोशन किया है।

बहरहाल हाईस्कूल में केएमवी इंटर कालेज (सेवापुरी) की नैंसी सिंह पटेल (577/600) 96.17 प्रतिशत व सनातन धर्म इंटर कालेज के आर्यन कुमार (576/600) 96.00 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
जबकि इंटर में विकास इंटर कालेज, परमानंदपुर की सानिया पटेल (456/500) 91.20 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे व मां भगवती इंटर कालेज कोइरीपुर, बड़ागांव अंशिका कन्नौजिया (453/500) 90.60 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में तीसरे स्थान पर हैं।

वाराणसी के इंटर हाईस्कूल टॉपर्स

1- ख्याति सिंह (580-600) 96.67 विकास इंटर कालेज- परमानंदपुर (प्रदेश में आठवीं रैंक)
2- नैंसी सिंह पटेल (577-600) 96.17 केएमवी इंटर कालेज -सेवापुरी
3- आर्यन कुमार (576-600) 96.00 सनातन धर्म इंटर कालेज- वाराणसी
4- खुशी देवी (575-600) 95.83 भगवती इंटर कालेज -कोइरीपुर बड़ागांव
4- अनिरुध यादव (573-600) 95.83 राजकीय क्वींस इंटर कालेज -वाराणसी
5- अनुज कुमार (573-600) 95.50 प्यारी देवी इंटर कालेज- रामनगर
6- अभि यादव (572-600) 95.33 सर्वोदय इंटर कालेज लखनसेनपुर- बनकट
7- प्रज्ञा कपूर (570-600) 95.00 गोपीराधा बालिका इंटर कालेज-वाराणसी
8- यशश्री (569-600) 94.83 आर्य महिला इंटर कालेज-वाराणसी
8- आयुषी पटेल (569-600) 94.83 एपीएस बीएनआइ भैरव तालाब-वाराणसी
9- अंशिका प्रजापति (568-600) 94.67 विकास इंटर कालेज-परमानंद पुर
10- चित्रांशी कुशवाहा (566-600) 94.33 गोपी राधा बालिका इंटर कालेज-वाराणसी
10-निशांत मौर्या (566-600) 94.33 विकास इंटर कालेज-परमानंदपुर
10- खुशी पटले (568-600) 94.33 विकास इंटर कालेज-परमानंदपुर
10- स्मिता सिंह विश्वकर्मा (566-600) 94.33 जेए इंटर कालेज -सुसुवाही विंद्रावन

वाराणसी के इंटर टॉपर्स

1- नमन गुप्ता (461/500) 92.20 प्यारी देवी इंटर कालेज – रामनगर
2- सानिया पटेल (456/500) 91.20 विकास इंटर कालेज -परमानंदपुर
3- अंशिका कन्नौजिया (453/50) 90.60 मां भगवती इंटर कालेज कोइरीपुर बड़ागांव
4- आदर्श यादव (901/1000) 90.10 राजकीय इंटर कालेज- जक्खिनी
5- ज्योति मौर्या (450/500) 90.00 सरदार पटेल इंटर कालेज-भदैनी बभनियांव
5- अजय प्रजापति (900/1000) 90.00 राजकीय इंटर कालेज- जक्खिनी
6- काजल यादव (449/500) 89.80) सरदार पटेल इंटर कालेज-भदैनी बभनियांव
6- प्रिया यादव (449/500) 89.80) धर्म चक्र विकास इंटर कालेज-नवापुरा सारनाथ
6- आदित्य कुमार यादव (449/500) 89.80 देववाणी इंटर-छितौनी
6- सौम्या सेठ (449/600) 89.80 जयनारायण इंटरमीडिएट कालेज -हरपालपुर लोहता
7- सौम्या यादव (448/600) 89.60 दीपराज इंटरमीडिएट कालेज- कटारी
7- स्मृति पटेल (448/600) 89.60 शिवचरण स्मारक इंटरमीडिएट कालेज-मेंहदीगंज राजातालाब
7- पायल विश्वकर्मा (448/600) 89.60 शारदा इंटरमीडिएट कालेज-कचनार राजातालाब
8- आकांक्षा (447/600) 89.40 प्रोजेक्ट माला एचएसएस-गुड़िया ठठरा
8- फातिमा बानो (447/600) 89.40 प्रोजेक्ट माला एचएसएस-गुड़िया ठठरा
9- जान्वी मौर्या (446/600) 89.20 मां सरस्वती इंटर कालेज- चांदपुर
10- वंश यादव (445/600) 89.00 विद्याविहार इंटर कालेज- सलारपुर रसूलगढ़
10- लकी मिश्रा (445/600) 89.00 एपी इंटर कालेज खजुरी-मिर्जामुराद
10- आकाश पटेल (445/600) 89.00 विकास इंटर कालेज-परमानंदपुर
10-खुशी पटेल (445/600) 89.00 शिवम इंटरमीडिएट कालेज-मनियारीपुर
10- अंचल मौर्या (445/600) 89.00 प्रोजेक्ट माला एचएसएस-गुड़िया ठठरा

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें