यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कसी संगठन की कमर

SHARE:

UP ELECTION

 

 BNP NEWS DESK।   UP ELECTION  यूपी विधानसभा चुनाव में छह महीने से भी कम समय शेष रहने के बीच भारतीय जनता पार्टी ने काशी क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजपा काशी क्षेत्र कार्यसमिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के आगामी अभियानों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, नियमित प्रवास करने तथा संगठन के कार्यों के लिए पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन करने पर जोर दिया गया।

UP ELECTION बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह रहे। बैठक की अध्यक्षता काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने की ज़ब कि संचालन महामंत्री अनूप जायसवाल ने किया

बैठक की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से की। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रगीत वंदेमातरम् और समापन पर राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ।

बैठक में काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों ने अपने वर्तमान और पूर्व दायित्वों का परिचय दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि वर्तमान काशी क्षेत्र की टीम में वरिष्ठ, ऊर्जावान और अनुभवी कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और समय बहुत कम है। ऐसे में पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों का बूथ स्तर तक क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी है। UP ELECTION

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

जगदीश पटेल ने कहा कि काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। पार्टी हर वर्ष प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा भाव से मनाती है, लेकिन इस बार इसे विशेष रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिस सेवाभाव से कार्य किया है, वह भारतीय राजनीति में मील का पत्थर है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों से अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित कराने का आह्वान किया।

दायित्व मिलने के साथ बढ़ जाती है जिम्मेदारी : रमेश सिंह

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि दायित्व मिलने के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। कार्यकर्ता कल किसी और भूमिका में थे और आज किसी अन्य भूमिका में हैं।

उन्होंने कहा कि जब पार्टी सरकार में होती है तो जनता की अपेक्षाएं भी अधिक होती हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा और सरकार दोनों जनकल्याण की भावना से कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के हित में लगातार काम कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों को विकसित भारत के लक्ष्य के लिए कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा। UP ELECTION

 

कार्य विभाजन से बढ़ती है कार्यक्षमता : अशोक चौरसिया

काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में छह महीने से भी कम समय बचा है। ऐसी स्थिति में सभी पदाधिकारियों का दायित्व है कि पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों को प्रभावी तरीके से संगठन की निचली इकाई तक पहुंचाएं।

 

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नियमित प्रवास करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का मानना है कि कार्य विभाजन से दायित्व का बोध होता है, कार्य करने की क्षमता बढ़ती है और निर्धारित कार्यों का सही तरीके से निष्पादन सुनिश्चित होता है।

 

इसी क्रम में अशोक चौरसिया ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन करते हुए क्षेत्र उपाध्यक्ष विपिन सिंह को प्रोटोकॉल, अनिता त्रिपाठी को महिला मोर्चा, सर्वेश कुशवाहा को अल्पसंख्यक मोर्चा, अनिल श्रीवास्तव को वाराणसी लोकसभा में होने वाले कार्यक्रमों, सुनील पटेल को किसान मोर्चा, अमित राय को ओबीसी मोर्चा एवं सर्किट हाउस, भानू प्रताप सिंह को एससी मोर्चा, राकेश शर्मा को एसटी मोर्चा और काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष नवरतन राठी को प्रवक्ता का प्रभार सौंपा। UP ELECTION

 

नवरतन राठी प्रवक्ता की जिम्मेदारी के साथ साथ मीडिया विभाग के कार्यों की मॉनिटरिंग का भी दायित्व संभालेंगे। वहीं क्षेत्र महामंत्री अनुप जायसवाल को मन की बात कार्यक्रम, क्षेत्र मंत्री प्रवीण सिंह गौतम को कार्यालय, क्षेत्र मंत्री रामसुंदर निषाद को संगठनात्मक बैठकों तथा क्षेत्र मंत्री राजेश राजभर को युवा मोर्चा का प्रभार दिया गया।

 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिका अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, प्रदेश मंत्री कविता पटेल, विद्याधर तिवारी, नवरतन राठी, अनुप जायसवाल, अनिल अग्रवाल, राकेश शर्मा, प्रवीण सिंह गौतम, जगदीश त्रिपाठी, उत्तम ओझा और संतोष सोलापुरकर सहित काशी क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। UP ELECTION

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें