महाराज अग्रसेन के जयंती पर चार दिवसीय सफ्ताहव्यापी कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

Birth anniversary of Maharaj Agrasen

BNP NEWS POST।  Birth anniversary of Maharaj Agrasen  अग्रवाल समाज के जनक एवं समाजवाद के प्रणेता महाराज अग्रसेन जयंती इस वर्ष अश्विन मास प्रतिपदा के दिन 3 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। महाराज अग्रसेन के जयंती पर श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा चार दिवसीय सफ्ताहव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Birth anniversary of Maharaj Agrasen  टाउनहाल स्थित श्री काशी अग्रवाल समाज भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण’ एवं प्रधानमंत्री संतोष अग्रवाल ‘कर्णघण्टा’ ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन की जयंती को भव्य रूप से मनाया जायेगा।

चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में महाराज श्री अग्रसेन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ महालक्ष्मी मंदिर में माता का श्रृंगार एवं भजन संध्या, मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान, नवरात्री डांडिया सहित शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यकमों में समाज के अग्रबन्धुओं सहित समस्त छात्र छात्राओं की सहभागिता होगी।

 

श्री अग्रसेन जयंती समारोह (चार दिवसीय सम्पूर्ण कार्यक्रम विवरण)

दिनांक 3 अक्टूबर 2024- मैदागिन स्थित अग्रसेन वाटिका में महाराज श्री अग्रसेन जी के मूर्ति पर माल्यार्पण प्रातः 10 बजे , 3 अक्टूबर 2024- लक्सा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में माता का श्रृंगार एवं भजन संध्या सायं 8 बजे ।
दिनांक 4 अक्टूबर 2024-समाज द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगितायें प्रातः 10 बजे  श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज बुलानाला वाराणसी में प्रतिभा सम्मान समारोह सायं 4 बजे
डांडिया नाईट सरोजा पैलेस में  5 अक्टूबर 2024  सायं 7 बजे से

महाराज श्री अग्रसेन जी की शोभायात्रा शापुरी माल से   दिनांक 6 अक्टूबर 2024  सायं 3 बजे  निकाली जायेगी। जो मैदागिन स्थित महाराज श्री अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ समाप्त होगी।

श्री अग्रसेन जयंती समारोह का मुख्य आयोजन रविवार को

 

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक द्वय डॉ रितु गर्ग एवं योगेश अग्रवाल ‘पासा वाले’ ने बताया कि श्री अग्रसेन जयंती समारोह का मुख्य आयोजन रविवार को श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रांगण में सायं 6 बजे से आयोजित है। जिसमें समाज के विकास में विशेष योगदान देने वाले विभूतियों को महाराज श्री अग्रसेन अनमोल रत्न, श्री अग्रसेन नवरत्न, श्री अग्रसेन रत्न एवं विशेष सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

पत्रकार वार्ता में श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण’, प्रधानमंत्री संतोष अग्रवाल ‘कर्णघण्टा’, अर्थ मंत्री गौरव अग्रवाल ‘सीए’ समाज मंत्री राकेश जैन कार्यक्रम के संयोजक द्वय डॉ रितु गर्ग, योगेश अग्रवाल ‘पासा वाले’, दीपक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल ‘ब्रह्मा घाट’ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather