BNP NEWS POST। Dadasaheb Phalke Award to Mithun Chakraborty 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यूनियन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है।
Dadasaheb Phalke Award to Mithun Chakraborty मिथुन चक्रवर्ती हिंदी सिनेमा के उम्दा कलाकार हैं। कोलकाता की गलियों से आए मिथुन दा ने फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। 1976 के बाद से फिल्मों में उनका अभिनय का दम दिख रहा है। ऐसे में दशकों तक शानदार काम के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
मिथुन चक्रवर्ती को देश के सर्वोच्च सम्मान में से एक दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। यूनियन मिनिस्टर ने 30 सितंबर की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अनाउंसमेंट की है। मिनिस्टर ने ट्वीट में लिखा, “मिथुन दा की शानदार सिनेमैटिक जर्नी कई पीढ़ियों को सम्मानित करती है।
भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कार देने का निर्णय
अश्विनी वैष्णव ने आगे लिखा, “यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन निर्णायक मंडल ने महान अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।” मिथुन को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी (National Film Awards) में सम्मानित किया जाएगा, जो 8 अक्टूबर 2024 को होस्ट होगा।
मिथुन चक्रवर्ती का करियर








