• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राजनीति

पवार की ‘पावर’ वाली पॉलिटिक्स के कई दिलचस्प किस्से

 इंदिरा से बगावत तो सोनिया गांधी से पंगा

BNPNEWS by BNPNEWS
May 2, 2023
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
Sharad Pawar

शरद पवार महाराष्ट्र की राजनीति में लगभग 55 साल से सक्रिय हैं।

10
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

Bnp news Desk। Sharad Pawar शरद पवार… यह एक ऐसा नाम है, जिसके इर्द-गिर्द महाराष्ट्र की राजनीति घूमती है। राज्य से लेकर केंद्र तक उन्होंने अपनी ‘पावर’ दिखाई है। यहां तक कि गांधी परिवार से पंगा लेने में भी उन्होंने परहेज नहीं किया और खुद की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बना ली, जिसे हम एनसीपी के नाम से जानते हैं।

दरअसल, हम आज शरद पवार की बातें इसलिए कर रहे हैं कि उन्होंने एनसीपी के अध्यक्ष पद को छोड़ने का एलान किया है। पवार ने दो मई 2023 को मुंबई में अपनी पुस्तक के प्रकाशन के समय एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ने का एलान किया। उन्हें 10 सितंबर 2022 को पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में फिर से अध्यक्ष चुनाव गया था।

राजनीति में 55 साल से सक्रिय हैं पवार

Sharad Pawar शरद पवार महाराष्ट्र की राजनीति में लगभग 55 साल से सक्रिय हैं।
उनका पूरा नाम शरदचंद्र गोविंदराव पवार है।
उनका जन्म 12 दिसंबर 1940 को पुणे में हुआ।
उनके पिता का नाम गोविंदराव पवार और माता का नाम शारदाबाई है।
उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे विश्वविद्यालय से सम्बद्ध ब्रिहन महाराष्ट्र कालेज आफ कामर्स से की है।
शरद पवार का विवाह प्रतिभा शिंदे से हुआ, जिससे उनकी एक पुत्री सुप्रिया सुले हैं, जो बारामती लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
उनके भतीजे अजित पवार उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
पवार के छोटे भाई प्रताप पवार मराठी दैनिक ‘सकाल’ का संचालन करते हैं।
शरद पवार चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।
उन्होंने केंद्र में कृषि और रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया।
वे अपना राजनीतिक गुरु महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत राव चौहान को मानते हैं।

पवार पहली बार मुख्यमंत्री कब बने

Sharad Pawar शरद पवार सबसे पहले 1967 में विधायक बने। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर बारामती विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। इसके बाद 1978 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जनता पार्टी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाई और पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जब 1980 में इंदिरा गांधी की केंद्र की सत्ता में वापसी हुई तो उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर दिया।

प्रधानमंत्री पद के लिए पवार का नाम आया सामने

एक दौर ऐसा भी आया, जब पवार का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आने लगा। वह 1991 का साल था। इस साल लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करते समय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई, जिसके बाद पवार का नाम नरसिम्हाराव और एन डी तिवारी के साथ प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में सामने आया। हालांकि, कांग्रेस ने नरसिम्हाराव को प्रधानमंत्री के रूप में चुना, जबकि पवार रक्षा मंत्री बनाए गए। छह मार्च 1993 में पवार फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। उन्हें यह मौका तत्कालीन मुख्यमंत्री सुधाकर राव नायक के पद छोड़ने के चलते मिला।

12वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता चुने गए पवार

महाराष्ट्र में 1995 में हुए विधानसभा चुनाव में शिवसेना और भाजपा गठबंधन ने 138 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिसके बाद मनोहर जोशी मुख्यमंत्री बने।
कांग्रेस को केवल 80 सीटों पर जीत मिली थी। पवार 1996 तक विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। 1996 में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर वे संसद पहुंच गए।
जब 1998 में मध्यावधि चुनाव हुए तो शरद पवार के नेतृत्व में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने 48 सीटों में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की।
पवार 12वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।

एनसीपी का गठन कब और कैसे हुआ

सन 1999 में जब 12वीं लोकसभा को भंग कर दिया गया तो पवार, तारिक अनवर और पी ए संगमा ने यह आवाज उठाई कि कांग्रेस का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार भारत में जन्म लिया होना चाहिए न कि विदेश में।
जून 1999 में तीनों ने अलग होकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की स्थापना की। जब 1999 के विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला तो कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर सरकार बनाई।
2004 के लोकसभा चुनाव के बाद पवार यूपीए गठबंधन का हिस्सा बने, जिसके बाद उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया।
पवार ने 2012 में एलान किया कि वे 2014 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, वे 2019 में भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़े थे।

क्रिकेट से खास लगाव

पवार का राजनीति के साथ-साथ क्रिकेट से भी खासा लगाव है। वे 2005 से लेकर 2008 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2010 से लेकर 2012 तक उन्होंने ICC के अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी संभाली। पवार 2001 से लेकर 2012 तक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। उन्हें 2015 में फिर से अध्यक्ष चुना गया था।

 

 

The Review

Sharad Pawar

Sharad Pawar शरद पवार... यह एक ऐसा नाम है, जिसके इर्द-गिर्द महाराष्ट्र की राजनीति घूमती है। राज्य से लेकर केंद्र तक उन्होंने अपनी 'पावर' दिखाई है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Larissa Neri
राजनीति

वोट-चोरी पर ब्राजील की माडल बोली-कभी भारत नहीं आई

November 7, 2025
Rahul Gandhi
राजनीति

पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपित की गाड़ी से गए राहुल, उठे सवाल

October 18, 2025
Priyanka Vadra
राजनीति

पीआर, इंटरनेट मीडिया व इवेंट मैनेजमेंट बंद कर देश हित मे काम करे नेता : प्रियंका

October 13, 2025
Next Post
The Kerala Story

film video- The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

Tillu Tajpuria

'वेब सीरिज' जैसी है टिल्लू की हत्या की कहानी

Anupam Rai

प्रहलादघाट से कांग्रेस पार्षद प्रत्‍याशी अनुपम राय ने जनता से मांगा सहयोग

Discussion about this post

Recommended

G20 Meeting in Kashi

विकास मंत्रियों की बैठक में जी-20 देशों के बीच कूटनीतिक संबंध मजबूत होगा

इत्र कारोबारी पीयूष जैन ने स्वीकार किया, परिसर से बरामद नकदी बिना कर चुकाए माल की बिक्री से संबंधित थी

इत्र कारोबारी पीयूष जैन ने स्वीकार किया, परिसर से बरामद नकदी बिना कर चुकाए माल की बिक्री से संबंधित थी

4 years ago
Lohri Dhamal 2024

खत्री हितकारिणी सभा का लोहड़ी महोत्सव

Masannath Temple

अबकी चिताओं के बीच नहीं मसाननाथ मंदिर में सजेगा राग-विराग का मेला

3 months ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?