मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

SHARE:

Dadasaheb Phalke Award

BNP NEWS DESK। Dadasaheb Phalke Award  चार दशकों से भी ज्यादा के अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने वाले मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल विश्वनाथन नायर को 2023 के प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह देश में सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह पुरस्कार 65 वर्षीय अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।

 

Dadasaheb Phalke Award  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में 350 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय और सराही गई फिल्मों में “थानमात्रा”, “दृश्यम”, “वानप्रस्थम”, “मुंथिरिवल्लिकल थलिर्कुम्बोल” और “पुलीमुरुगन” शामिल हैं। सहज अभिनय और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मोहनलाल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, नौ केरल राज्य पुरस्कार और कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिले हैं।

उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2019 में पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके शब्दों और आशीर्वाद ने मुझे प्रोत्साहन और खुशी से भर दिया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें