• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home बात अपनी

महामना ने 1164 एकड़ जमीन 6 लाख रुपए में खरीदी थी

पहली बार पंडित मदन मोहन मालवीय से जुड़े 1 लाख दस्तावेज आए सामने

BNPNEWS by BNPNEWS
December 22, 2022
in बात अपनी
Reading Time: 1 min read
0
Madan Mohan Malviya

काशी हिंदू विश्वविद्यालय को पहली बार महामना पंडित मदन मोहन मालवीय से संबंधित 1 लाख से ज्यादा रेयर दस्तावेज मिले हैं।

565
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Madan Mohan Malviya काशी हिंदू विश्वविद्यालय को पहली बार महामना पंडित मदन मोहन मालवीय से संबंधित एक लाख से अधिक विशेष दस्तावेज मिले हैं। बीएचयू को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। अभी तक हम लोग यही जानते थे कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय को 1300 एकड़ जमीन दान में मिली थी। लेकिन ऐसा नहीं है। पंडित मदन मोहन मालवीय ने 1164 एकड़ जमीन 6 लाख रुपए में खरीदी थी। इसका खुलासा इतिहास विभाग के डॉ. ध्रुव कुमार सिंह और उनकी टीम ने किया है। उनकी टीम ने इससे जुड़े कई दस्तावेजों को खोज निकाला है।

अभी तक कहा जाता था कि महामना को विश्वविद्यालय बनाने के लिए पैसे के साथ-साथ जमीन की भी जरूरत थी। ऐसे में वह जमीन मांगने के लिए काशी नरेश के पास पहुंच गए। गंगा में स्नान करने के बाद जब काशी नरेश के सामने उन्होंने जमीन लेने की बात की, तो नरेश ने उनके सामने एक शर्त रखी थी। सूर्यास्त से पहले जितनी जमीन पैदल चल कर वह नाप लेंगे, उतना भूखंड उन्हें दे दिया जाएगा।

900 घरों और 7 हजार पेड़ों का हुआ अधिग्रहण

Madan Mohan Malviya दस्तावेजों के मुताबिक, मालवीय जी ने यहां के 900 घरों, 7 हजार पेड़ों और कुछ खेती वाली जमीन का अधिग्रहण कराया था। बिल्कुल, सरकारी व्यवस्था और उस समय के रेट के साथ पूरी जमीन खरीदी गई थी। 17 नवंबर, 1916 को यूनाइटेड प्रॉविंस के सचिव एसपी ओ-डॉनेल ने एक आदेश दिया था।

इसमें काशी के कलेक्टर ने 8 गांवों का जिक्र किया है। इसमें कुल 1164 एकड़ 1 हेक्टेयर और 21 एयर जमीन का अधिग्रहण करने की बात थी। इन गांवों में सबसे ज्यादा जमीन नरिया से 295 एकड़, उसके बाद सीर गोवर्धनपुर से 214 एकड़, छित्तूपुर से 191 एकड़, सुसुवाहीं से 133 एकड़, धनविजईपुर से 123 एकड़, भगवानपुर से 78 एकड़ और खिजरही से 52 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने का खाका खींचा गया था। कुल 1164 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था।

इससे पहले रेलवे को दी गई थी जमीन

दस्तावेजों के अध्ययन के बाद यह सामने आया है कि कानूनी तौर पर किया गया यह अधिग्रहण का पहला मामला था। एक चिट्ठी में उत्तर प्रदेश तात्कालिक यूनाइटेड प्रॉविंस के एक बड़े अधिकारी लिखते हैं कि इससे पहले गांवों ने रेलवे को जमीन दी थी। जो लंबी पट्टी जैसी थी। 1200 एकड़ में फैली यह जमीन लगभग डेढ़ मील लंबी और एक मील चौड़ी है।

जमीन ली, मगर मंदिर का मालिकाना हक आज भी गांव वालों के पास
जमीन अधिग्रहण के दौरान पंडित मदन मोहन मालवीय ने सभी छोटे-बड़े मंदिरों को जस का तस छोड़ दिया था। आज इन मंदिरों की देख-रेख स्थानीय लोग ही करते हैं। मालवीय जी ने जिनकी जमीनें ली थीं, पहले उन परिवारों को BHU में नौकरी दी। आज भी उनके परिवार के लोग BHU में किसी न किसी पद पर काम कर रहे हैं।

पहली बार महामना से जुड़े 1 लाख दस्तावेज आए सामने

काशी हिंदू विश्वविद्यालय को पहली बार महामना पंडित मदन मोहन मालवीय से संबंधित 1 लाख से ज्यादा रेयर दस्तावेज मिले हैं। जैसे कि मालवीय जी की चिट्ठियां, प्रतियां, पत्रिकाएं और अखबारों के कतरन आदि। साथ ही, 10 हजार पन्नों में महामना मालवीय जी खुद प्रत्यक्ष रूप से मौजूद हैं। वहीं, उनसे जुड़े हजारों रेयर फोटोज भी देखने को मिलेंगे।

डॉ. ध्रुव ने कहा कि इंग्लैंड के इंडिया हाउस से लेकर कोलकाता, महाराष्ट्र, मद्रास, दिल्ली, बीकानेर स्टेट, बिहार मिलाकर कई राज्यों में जा-जाकर ये दुर्लभ चिट्ठियां-पत्रियां इकट्ठा की गईं हैं। इसमें आपको विश्वविद्यालय निर्माण से लेकर प्रोफेसरों की नियुक्तियों तक के डॉक्यूमेंट मिलेंगे।

वहीं गोलमेज, असहयोग, चौरी-चौरा, जलियांवाला बाग हत्याकांड की रिपोर्ट्स और फोटोग्राफ भी देखने को मिलेंगे। हमने विश्वविद्यालय को बनाने वाले पूरे डोनर की लिस्ट निकाल ली है।

मालवीय जी राजे-महराजे से जो चंदे की अपील कर रहे हैं, उसके भी रिकॉर्ड्स हैं। विश्वविद्यालय बनाने वाले जमीन के दस्तावेज हैं। शांत कुटी शिमला से वह चिट्ठी लिखकर विश्वविद्यालय के कुलपति का काम करते हैं।

The Review

Madan Mohan Malviya

काशी हिंदू विश्वविद्यालय को पहली बार महामना पंडित मदन मोहन मालवीय से संबंधित एक लाख से ज्यादा विशेष दस्तावेज मिले हैं।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Terrorist Launchpad
बात अपनी

पाकिस्तान ने आपरेशन सीमा से 72 आतंकी लांचपैड हटाए : बीएसएफ

November 29, 2025
Plane Ticket
बात अपनी

बुकिंग के 48 घंटे के अंदर मुफ्त रद करा सकेंगे विमान टिकट

November 5, 2025
V-Mart
बात अपनी

V-Mart कैरी बैग ग्राहकों को भीतर नहीं ले जाने देता लगा जुर्माना

September 22, 2025
Next Post
Christmas 2025

क्रिसमस पर वाराणसी में 24 दिसंबर की रात 10.30 बजे प्रार्थना से शुरू होगी

Covid New Variant

कोविड के नये वैरियंट को लेकर वाराणसी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Ramsetu

रामसेतु के पुख्ता सबूत नहीं, मोदी सरकार का संसद में जवाब

Discussion about this post

Recommended

Economic Survey

मुद्रास्फीति का 6.8 प्रतिशत का अनुमान

वाराणसी में मंत्री स्मृति ईरानी ने साफ किया गोबर का ढेर

वाराणसी में मंत्री स्मृति ईरानी ने साफ किया गोबर का ढेर

4 years ago
Uttar Pradesh Assembly

सपाई देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहते : योगी

1 year ago
समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को जमीनी तौर पर मजबूत करने की जरूरत है : बोले डा.अरविंद गांधी

समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को जमीनी तौर पर मजबूत करने की जरूरत है : बोले डा.अरविंद गांधी

5 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?