BNP NEWS DESK| Christmas 2025 ईसाई समुदाय क्रिसमस पर्व तैयारी में जुटे हुए हैं। इस क्रम में चर्चों की आकर्षक सजावट की जा रही है। पर्व 24 दिसंबर रात 10.30 बजे विशेष प्रार्थना से शुरू होगा। वहीं प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मध्य रात्रि मनाया जाएगा। प्रभु यीशु के जन्म के प्रतीक के रूप में विशेष महिमा गान व उद्घोष के साथ ही गिरजाघरों का घंटा भी बजाया जाएगा।
प्रभु यीशु के आगमन के उपलब्ध में विशेष प्रार्थना
Christmas 2025 छावनी स्थित बिशप हाउस में गुरुवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में यह जानकारी वाराणसी धर्मप्रांत के बिशप यूजीन जोसेफ ने दी। उन्होंने बताया कि क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में छावनी स्थित सेंट मेरिज चर्च में 23 दिसंबर को दोपहर ढाई बजे मिलन समारोह आयोजित किया गया है। इस दौरान प्रभु यीशु के आगमन के उपलब्ध में विशेष प्रार्थना होगी। इसमें ईसाई धर्म के प्रमुख लोग शामिल होंगे। वहीं 25 से 27 दिसंबर तक सेंट मेरिज चर्च आमजनों के लिए खुला रहेगा। इस दौरान तीनों दिन विशेष प्रार्थना, भजन-कीर्तन, बाइबिल का पाठ किया जाएगा।
क्रिसमस मेले में सभी धर्म व सांप्रदाय के लोग शामिल होते हैं
तीनों दिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। क्रिसमस मेले में सभी धर्म व सांप्रदाय के लोग शामिल होते हैं। मेले का मुख्य आकर्षक क्रिसमस ट्री, चरनी, बाइबल प्रदर्शनी होगा। पत्रकारवार्ता में फायर थामस, सेंट जान्स स्कूल (मड़ौली) के प्रधानाचार्य फादर हेनरी, लेढ़ूपुर के प्रधानाचार्य फादर सुसाई राज, बीएलडब्ल्यू के प्रधानाचार्य फादर गुरु संतराज, फादर फिलिम्म भी उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय मेला 25 दिसंबर से
सेंट मेरिज चर्च में तीन दिवसीय मेला 25 दिसंबर से लगेगा। इस दौरान चर्च के आसपास खाने-पीने की दुकानों का स्टाल व मनोरंजन के झूला सहित अन्य की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
सद्भाव का प्रतीक क्रिसमस मेला
क्रिसमस के अवसर पर मेले में सभी धर्म व सांप्रदाय के लोग शामिल होते हैं। मेले का मुख्य आकर्षक चरनी, बाइबल प्रदर्शनी के साथ खान-पान का स्टाल भी होगा। उधर लाल गिरजाघर के सचिव विजय दयाल ने बताया कि क्रिसमस की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
सृष्टि की रचना से प्रभु यीशू के जीवन दर्शन की मिलेंगी झांकी
सेंट मेरिज चर्च में सृष्टि के रचना से लगायत प्रभु यीशु (पवित्र बाइबिल) जीवन दर्शन झांकी देखी जा सकती है। चर्च के अंडरग्राउंड में स्थायी प्रदर्शनी में लाइट व साउंड सिस्टम भी लगाया गया है।
दो जनवरी को समापन
24 दिसंबर की रात से शुरू होने वाले क्रिसमस समारोह का समापन दो जनवरी 2023 को बीएलडब्ल्यू स्थित सेंट जान्स स्कूल में दिव्यांगों के लिए एक विशेष प्रोग्राम भी होगा है। इस दौरान दिव्यांगों के खेलों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही विजयी प्रतिभागियों व मेधावी दिव्यांग बच्चों पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस दौरान 50 मेधावी दिव्यांग बच्चों 12000 रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
जनपद के अन्य गिरजाघरों में भी तैयारी तेज
क्रिसमस के पर्व को लेकर जनपद के अन्य गिरजाघरों को भी रंग-बिरंगी झालरों से सजावट किया जा रहा है। इस क्रम में लाल गिरजाघर, तेलियाबाग चर्च, गौदोलिया स्थित सेंट थामस चर्च, महमूरगंज स्थित बेथेलफुल गास्पल चर्च, सिगरा स्थित गुलदस्ता सेंट पाल चर्च, रामकटोरा स्थित चर्च सहित जनपद के अन्य चर्चों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर झांकियां भी सजाई जा रही है। इस दौरान क्रिसमस कैरोल गीत सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।








