BNP NEWS DESK। International Hospitality and Tourism Expo 2025 इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन वाराणसी की कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर के चौधरी की अध्यक्षता में मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में संपन्न हुई। 18- 19 दिसंबर को होटल ताज गेंजेस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म तथा हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 में 15 देश के राजनयिकों तथा प्रतिनिधियों के आने की सहमति से आई आई ए के सदस्य उत्साहित है चौधरी ने बताया कि इन सभी देशों के राजनयिकों तथा प्रतिनिधियों के सहमति पत्र तथा पासपोर्ट की प्रति इत्यादि प्राप्त हो चुकी है हम सभी उनके स्वागत के लिए पलक पांवड़े बिछाए तैयार हैं।
इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से तथा उत्तराखंड दिल्ली हरियाणा बिहार मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों के टूरिज्म तथा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के उद्यमियों की आने की सहमति प्राप्त हो गई है।
आईआ ए के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बजाज ने बताया कि एक्सपो की सारी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है, 800 स्क्वायर मीटर के विशाल क्षेत्र में टूरिज्म तथा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लगभग 100 स्टॉल लगेंगे। इस एक्सपो हेतु इन्वेस्ट यू पी, उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, एमएसएमई भारत सरकार, हथकरघा विभाग, पर्यटन तथा एविएशन विभाग, सिडबी, बैंक ऑफ़ बरोदा, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी आदि की सहभागिता हेतु सहमति प्राप्त हो गई है।
आईआ ए के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य राजेश भाटिया कहा कि वाराणसी में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय एक्सपो टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए बूस्टर डोज साबित होगा इन उद्योगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा,
एक्सपो में 500 करोड़ से भी ज्यादा के व्यापार अनुमान है जिससे न केवल वाराणसी बल्कि प्रदेश की जीडीपी में बढ़ोत्तरी होगी।
आईआईए के राष्ट्रीय टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के चेयरमैन राहुल मेहता ने बताया कि एक्सपो में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी से वाराणसी में विदेशी पर्यटकों की आवक में वृद्धि होगी जो विगत कई वर्षों से कम होती जा रही है तथा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार के मार्ग प्रशस्त होंगे
बैठक में आईआईए के उद्यमी उमाशंकर अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव अनुपम देव, डिविजनल चेयरमैन प्रशांत अग्रवाल, डिविजनल सचिव मनीष कटारिया, चैप्टर चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल, चैप्टर सचिव बीएन दुबे, आईआ ए युवा विंग के अध्यक्ष उमंग गुप्ता, सचिव बृजेश केसरी, प्रशांत गुप्ता, गौरव गुप्ता उपस्थित रहे।
















Discussion about this post