• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home खेल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में जीत के साथ किया आगाज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में जीत के साथ किया आगाज

BNPNEWS by BNPNEWS
March 6, 2022
in खेल
Reading Time: 1 min read
0
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में जीत के साथ किया आगाज
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 107 रन से हराकर आईसीसी महिला विश्व कप में रविवार को जीत के साथ आगाज किया । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का भारतीय कप्तान मिताली राज का फैसला सही साबित हुआ । फॉर्म में चल रही सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर के अर्धशतकों की मदद से भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए सात विकेट पर 244 रन बनाये ।
जीत के लिये 245 रन के जवाब में पाकिस्तानी टीम 43 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई । भारत के हाथों 50 ओवरों के प्रारूप में यह उसकी लगातार 11वीं हार थी । भारत के लिये बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 10 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट लिये । अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 29 रन देकर दो और राणा ने 27 रन देकर दो विकेट चटकाये । भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा तीसरे ही ओवर में खाता खोले बिना आउट हो गई । मंधाना (75 गेंद में 52 रन) और दीप्ति शर्मा (57 गेंद में 40 रन) ने पारी को आगे बढाया ।
पाकिस्तान ने कप्तान मिताली राज (नौ) और उपकप्तान हरमनप्रीत कौर (पांच) के विकेट जल्दी लेकर भारत पर दबाव बनाया । सचिन तेंदुलकर और जावेद मियांदाद के बाद छह विश्व कप खेलने वाली तीसरी क्रिकेटर और पहली महिला क्रिकेटर बनी मिताली राज बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सकी । शेफाली के जल्दी आउट होने के बाद मंधाना और दीप्ति ने पारी को संभाला । इसके बाद राणा और वस्त्राकर टीम को 255 रन के पास ले गए ।
राणा (नाबाद 53) और वस्त्राकर (67) ने 122 रन की साझेदारी की जो आईसीसी महिला विश्व कप में सातवें विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी है । पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भारत के चार विकेट 114 रन पर निकाल दिये थे लेकिन इसके बाद वस्त्राकर और राणा ने उन पर दबाव बना दिया । मंधाना और दीप्ति एक के बाद एक आउट हो गए । दीप्ति स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में चूकी और नशरा संधू ने उन्हें 40 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया । इसके 13 गेंद बाद मंधाना ने अनम अमीन को रिटर्न कैच थमाया ।
बाकी बल्लेबाज कोई उल्लेखनीय योगदान नहीं दे सके । मिताली, हरमनप्रीत और रिचा घोष अच्छी पारियां नहीं खेल सकीं । पाकिस्तान के लिये स्पिनर निदा दर और संधू ने दो दो विकेट लिये । जवाब में पाकिस्तान ने पांच विकेट 78 रन पर गंवा दिये । जावेरिया खान 11वें ओवर में विकेट गंवा बैठी । इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने उनकी रनगति पर अंकुश बनाये रखा । दीप्ति ने पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ को और राणा ने ओमैमा सोहेल को पवेलियन भेजा ।
झूलन गोस्वामी ने सिदरा अमीन को विकेट के पीछे लपकवाया और अगले ओवर में दर को पवेलियन भेजा । पाकिस्तान की महिला विश्व कप मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह 15वीं हार थी ।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Cricketer Akash Deep
खेल

अक्षिता के साथ परिणय सूत्र में बंधे क्रिकेटर आकाशदीप

June 25, 2026
FIFA World Cup 2026
खेल

FIFA World Cup 2026 में सबसे छोटा देश कुरासाओ

June 16, 2026
FIFA World Cup 2026
खेल

आज से हर गोल पर झूमेगी दुनिया

June 11, 2026
Next Post
मेट्रो रेल समेत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है केंद्र : पीएम मोदी

मेट्रो रेल समेत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है केंद्र : पीएम मोदी

Draft of voter lists

पर्ची नहीं तो Voter Helpline App से निकालें पर्ची

पूर्वांचल में 7 मार्च को सातवें चरण में 7 मंत्रियों का भाग्‍य तय करेंगे मतदाता

पूर्वांचल में 7 मार्च को सातवें चरण में 7 मंत्रियों का भाग्‍य तय करेंगे मतदाता

Discussion about this post

Recommended

Rahul Gandhi 

हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे, लेकिन जहां सत्य, वहां वह अब भी जीवित : राहुल गांधी

4 years ago
Ramjanmabhoomi

रामजन्मभूमि परिसर में मंदिरों के सभी कार्य 30 अक्टूबर तक हो जाएंगे पूरे

9 months ago
Bat Soup

चमगादड़ का सूप पी रही महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shri Ramcharit Manas

महाशिवरात्रि पर काशी में भोले के भक्तों के साथ बाबा विश्‍वनाथ का भी होगा रात्रि जागरण

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?