• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

मेट्रो रेल समेत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है केंद्र : पीएम मोदी

मेट्रो रेल समेत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है केंद्र : पीएम मोदी

BNPNEWS by BNPNEWS
March 6, 2022
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
मेट्रो रेल समेत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है केंद्र : पीएम मोदी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करने के बाद रविवार को कहा कि केंद्र सरकार मेट्रो रेल समेत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पुणे मेट्रो परियोजना की कुल लागत 11,400 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रधानमंत्री ने 24 दिसंबर, 2016 को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।
मोदी ने शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की नींव रखने और उनका उद्घाटन करने के बाद यहां एमआईटी कॉलेज मैदान में एक जनसभा में कहा कि आज मुझे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने और उनकी आधारशिला रखने का अवसर मिला। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे पुणे मेट्रो की आधारशिला रखने का अवसर मिला था और आज आपने इस परियोजना के उद्घाटन के लिए मुझे आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इससे पहले (पूर्ववर्ती सरकारों में) परियोजना की आधारशिला तो रखी जाती थी, लेकिन यह पता नहीं चलता था कि उस परियोजना का उद्घाटन कब हुआ।’’
उन्होंने कहा कि पुणे मेट्रो परियोजना का उद्घाटन यह संदेश देता है कि परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से मेट्रो से यात्रा करने की अपील की। मोदी ने कहा कि तेजी से शहरीकरण हो रहा है और 2030 तक देश की शहरी आबादी 60 करोड़ से अधिक हो जाएगी। शहरों की बढ़ती आबादी से कई अवसर पैदा होते हैं, लेकिन साथ ही कई चुनौतियां भी खड़ी होती हैं। शहरों में पुल एक सीमित संख्या में बनाए जा सकते हैं। बढ़ती आबादी के साथ कितने पुल बनाए जा सकते हैं और हम सड़कों का चौड़ीकरण कैसे करेंगे?
मोदी ने कहा कि ऐसे में हमारे पास एकमात्र विकल्प सार्वजनिक परिवहन है और इसीलिए हमारी सरकार सार्वजनिक परिवहन एवं मेट्रो रेल कनेक्टिविटी में सुधार को महत्व दे रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले दिल्ली और एक या दो अन्य शहरों में मेट्रो ट्रेन थीं, लेकिन अब देश के दो दर्जन से अधिक शहरों में मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन से पहले पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया और एक काउंटर से स्वयं टिकट खरीदकर ट्रेन में यात्रा की।
मोदी ने कुल 32.2 किलोमीटर लंबी परियोजना के 12 किलोमीटर के हिस्से का गरवारे मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन किया और इस स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित आनंदनगर स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा की। मोदी ने 10 मिनट की इस यात्रा के दौरान मेट्रो के डिब्बे में मौजूद दृष्टिहीन लोगों समेत दिव्यांगजनों से बातचीत की। गरवारे स्टेशन से मेट्रो ट्रेन में सवार होने से पहले मोदी ने वहां लगाई गई एक परियोजना प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। मेट्रो परियोजना के 12 किलोमीटर लंबे मार्ग में दो मेट्रो लाइन पर गरवारे कॉलेज से वनाज (पांच किमी) तक और पिंपरी चिंचवाड़ नगर निकाय से फुगेवाड़ी (सात किमी) तक प्राथमिकता वाले दो खंड शामिल हैं।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Cockroach Janata Party
राष्ट्रीय

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Vladimir Putin
राष्ट्रीय

पुतिन ने कहा- भारत बड़ा देश, उसकी राय विश्व में मायने रखती है

December 5, 2025
Railway Coaches
राष्ट्रीय

लीज पर रेल कोच ले सकेंगे व्यापारी

December 2, 2025
Next Post
Draft of voter lists

पर्ची नहीं तो Voter Helpline App से निकालें पर्ची

पूर्वांचल में 7 मार्च को सातवें चरण में 7 मंत्रियों का भाग्‍य तय करेंगे मतदाता

पूर्वांचल में 7 मार्च को सातवें चरण में 7 मंत्रियों का भाग्‍य तय करेंगे मतदाता

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान रोड शो, पद-यात्रा, वाहन रैली और जुलूस 11 फरवरी तक प्रतिबंधित

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को दिए 11 विकल्प

Discussion about this post

Recommended

Markandeya Mahadev Festival

10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय मारकंडेय महादेव महोत्सव

Mocha Storm

मोचा तूफान के म्यांमार-बांग्लादेश की ओर बढ़ने का खतरा

  paris olympics

दूसरे ओलिंपिक पदक से एक जीत दूर लवलीना

Shraddha Murder Case

Shraddha Murder Case : श्रद्धा का कातिल आफताब मुस्लिम नहीं है, बल्कि…!

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?