फाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से

SHARE:

womens world cup

BNP NEWS DESK। womens world cup भारत की बेटियों ने गुरुवार को सात बार की चैंपियन आस्ट्रेलिया को हराकर महिला विश्वकप से बाहर का रास्ता दिख दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर (89) की अगुआई वाली भारतीय टीम ने जेमिमा के शानदार अविजित शतक (127) की बदौलत आस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया।

womens world cup  आस्ट्रेलियाई टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 338 रन पर आलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने नौ गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह लक्ष्य का पीछा करते हुए महिला वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।  इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली है।

रविवार को भारत का सामना इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह पहला मौका होगा जब भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे।
इस बार भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में सामूहिक प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। गेंदबाजों ने शुरुआत में विपक्षी टीम को नियंत्रित किया, जबकि बल्लेबाजों ने दबाव के बावजूद लक्ष्य का सफल पीछा किया। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है और अब उसकी निगाहें पहली बार विश्व कप जीतकर इतिहास रचने पर टिकी हैं।

महिला वनडे में हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य

रन, टीम, बनाम, साल
341, भारत, आस्ट्रेलिया, 2025 विश्व कप
331, आस्ट्रेलिया, भारत, 2025 विश्व कप
302, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, 2024 womens world cup

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather