कान्हा ही नहीं तो जीकर क्या करूंगी’… पत्र छोड़कर लापता हुई छात्रा

SHARE:

missing student

BNP NEWS DESK। missing student ‘मेरे कान्हा की मूर्ति चोरी हो गई है और अब जब मेरे कान्हा ही नहीं हैं तो मैं जीकर क्या करूंगी…।’ यह लिखकर घर से निकली पोस्ट ग्रेजुएट की करीब 20 वर्षीय छात्रा का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। 21 अगस्त की सुबह वह चोलापुर स्थित अपनी बुआ के घर से अग्रसेन कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी।

missing student ‘छात्रा के लापता होने और उसका पत्र मिलने के बाद से परिवार परेशान है। भाई का रो-रोकर बुरा हाल है और वह लगातार बहन की सकुशल बरामदगी की आस लगाए बैठा है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का भाई बताता है कि उसकी बहन चोलापुर में बुआ के घर रहकर पढ़ाई करती थी। 21 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे वह कॉलेज जाने के लिए निकली थी। परिजनों के अनुसार धरसौना बाजार से आटो में बैठकर वह अग्रसेन कॉलेज के लिए रवाना हुई थी।

इसके बाद वह कॉलेज नहीं पहुंची और न ही बुआ के घर वापस लौटी। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

 

सीसी कैमरों में वरुणा पुल तक मिली लोकेशन

 

पुलिस ने छात्रा की तलाश में चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना से लेकर वाराणसी शहर में वरुणा पुल तक सीसी कैमरों की फुटेज खंगालकर टोटो वाहन से उसके पहुंचने की जानकारी जुटाई थी। इसके बाद छात्रा के संबंध में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। परिवार का कहना है कि 10 दिन बीत जाने के बाद भी बेटी की जानकारी न मिलने से उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। missing student ‘

 

पत्र ने बढ़ाई परिवार की चिंता

 

छात्रा के घर से उसका एक पत्र मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। पत्र में उसने कान्हा की मूर्ति चोरी होने से खुद को बेहद परेशान बताया है। उसने लिखा है कि जब उसके कान्हा ही नहीं हैं तो वह जीकर क्या करेगी। पत्र में परिवार से जुड़ी कुछ भावनाओं और अपनी परेशानी का भी जिक्र है। इसी पत्र को लेकर परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। छात्रा के भाई का कहना है कि उसकी बहन अन्य लड़कियों की तरह किसी के साथ फरार होने वाली नहीं है। वह अपनी बहन के स्वभाव को जानता है और पत्र में लिखी बातों को लेकर बेहद चिंतित है।

पुलिस आयुक्त से भी लगाई गुहार

भाई ने 28 अगस्त को पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर बहन की जल्द से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई थी। उसने बहन के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए शीघ्र तलाश कराने का अनुरोध किया है। चोलापुर पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है। बेटी का पता नहीं चलने से परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है। missing student ‘

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें