BNP NEWS DESK। Jagannath Temple प्रहलाद घाट स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर में तीन दिवसीय रथयात्रा मेले के अवसर पर विधिवत शृंगार किया गया। मंदिर प्रबंध की ओर से आषाढ़ शुक्ल द्वितीय से लेकर चतुर्थी तिथि तक विविध आयोजन किए जाएंगे। इसी क्रम में लाट भैरव भजन मंडल के गायक कलाकारों ने संगीतमय श्रीसुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। मंदिर प्रांगण के नृसिंह मंदिर परिसर में गणेश वंदना के साथ पाठ का प्रारंभ हुआ।
रामायणी सहित कई सुमधुर धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। अंत में हरि कीर्तन के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।महंत अभिषेक पांडेय ने दीपक से आरती उतारी। उक्त अवसर पर रमेशचंद्र तिवारी, केवल कुशवाहा, गोविंद, धर्मेद्र शाह, आनंद मौर्य, उत्कर्ष कुशवाहा, चंद्रिका प्रसाद, यतीश जायसवाल, रुद्र अग्रहरि, नमन आदि रहें।
















Discussion about this post