संस्‍कार के पालन से सनातन होगा मजबूत

SHARE:

Vishwa Hindu Mahasangh

BNP NEWS DESK। Vishwa Hindu Mahasangh व‍िश्‍व हिंदू महासंघ का 45वां स्‍थापना दि‍वस समारोह का आयोजन शन‍िवार को भेलुपुर स्‍थि‍त अम्‍मा कैफे में क‍िया गया। इस मौके पर वक्‍ताओं ने सनातन धर्म पर चर्चा की। कहा क‍ि संस्‍कार के पालन से ही सनातन को मजबूत क‍िया जा सकता है।

Vishwa Hindu Mahasangh नई पीढ़ी को सनातन के बारे में समझाने की जिम्‍मेदारी हम सब पर है। पर‍िवार के सदस्‍य व‍िशेष रूप से माता-प‍िता अपने बच्‍चों को बचपन से ही सनातन के संस्‍कार से अवगत करते रहे। इससे परिवार में सुख-समृद्धि होगी। सनातन एक पंरपरा और सतत व‍िकास की प्रक्रिया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ शंख ध्‍वन‍ि और पुष्‍पार्चन के साथ। सम्‍मान‍ितजनों का माल्‍यार्पण कर उन्‍हें स्‍मृत‍ि चिह्न देकर सम्‍मान‍ित क‍िया गया। कार्यक्रम में मुख्‍य अत‍िथ‍ि राष्ट्रपति पदक से सम्मानित तिलक राज कपूर, व‍िश‍िष्‍ट अत‍िथि‍ वाराणसी मंडल प्रभारी वीरेंद्र कुमार मालू, डाक्‍टर सुनील कुमार मिश्रा जंगमबाड़ी पार्षद विजय द्विवेदी, मनीष आचार्य व नारायण स्वामी रहे।

 Vishwa Hindu Mahasangh

अध्‍यक्षता व संचालन विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ काशी मंडलाध्यक्ष मिथुन चंद्र डे ने क‍ि‍या। इस मौके पर मुख्‍य रूप से शकुंतला प्रजापति, लक्खी गुप्ता, मंजू व्यास, रितु चंद्र डे, रजनी देसाई, राजेश पांडेय, रतनलाल सोनी,राहुल चंद्र नाग, सोमित भट्टाचार्य आद‍ि उपस्‍थि‍त रहे। Vishwa Hindu Mahasangh

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें