भारी वर्षा से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर

SHARE:

Ganga water level

BNP NEWS DESK। Ganga water level  पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार होते पूरे प्रदेश के गंगा के मैदानी भागों तथा सहायक नदियों के क्षेत्रों में चहुंओर भारी वर्षा होने से एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 16 सेमी की वृद्धि हुई है। दिन में जलस्तर दो सेमी प्रति घंटा की दर से वृद्धि दर्ज की गई जबकि रात्रि में यह आधा सेमी प्रति घंटा हो गई थी।

Ganga water level   गुरुवार को 64.68 पर रहा जलस्तर शुक्रवार को 64.84 मीटर पर आ गया था तथा इसमें दो सेमी प्रति घंटा की वृद्धि आरंभ हो गई थी। रात 10 बजे यह 64.88 मीटर पर पहुंच गई थी, इसके बाद इसमें आधा सेमी प्रति घंटा की वृद्धि दर्ज की गई।

वाराणसी में टूटा 125 वर्षों का रिकार्ड

वाराणसी में अभूतपूर्व वर्षा ने वाराणसी में 125 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। बीएचयू क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार भोर 5:30 बजे तक 21 घंटे में 187 मिमी पानी गिरा। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वर्षा से सैकड़ों बीघा फसल तबाह हो गई। Ganga water level

बलिया में तीन जगह रेलवे ट्रैक धंस जाने से ट्रेनों का छह घंटे तक आवागमन ठप रहा। मीरजापुर, बलिया, चंदौली और सोनभद्र में वर्षाजनित हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।
वाराणसी शहर के निचले इलाकों में जलभराव होने से आवागमन अस्त-व्यस्त हो गया। बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर परिसर में बाढ़ सा दृश्य दिखा। अधिकांश डाक्टर अपने कक्ष तक नहीं पहुंच सके। पार्किंग में ओपीडी लगाकर मरीजों का इलाज किया। खराब मौसम को देखते हुए वाराणसी में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 1889 से संग्रहित आंकड़ों के अनुसार वाराणसी में अक्टूबर माह में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा का रिकार्ड 125 वर्ष पूर्व नौ अक्टूबर सन् 1900 को बना था जब बीएचयू क्षेत्र में 138.8 मिली मीटर वर्षा हुई थी।

इस बार तीन अक्टूबर को हुई वर्षा ने उस रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया। जनपद में एक से चार अक्टूबर के बीच इन चार दिनों में सामान्यतया नौ मिलीमीटर वर्षा होती है लेकिन इस बार अब तक 152.2 मिली मीटर वर्षा हो चुकी है, जो औसत वर्षा की अपेक्षा 1591 प्रतिशत अधिक है।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न अवदाब के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने पर संपूर्ण क्षेत्र में आसमान में घनघोर बादल छाए हैं, रुक-रुक कर हल्की वर्षा का क्रम जारी है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather