BNP NEWS DESK। Happy Eid वाराणसी में सारनाथ दुर्गा पूजा समिति को दान में मिले दस रुपये के नोट पर अंग्रेजी और उर्दू में ईद मुबारक लिखा है। यह नोट अब दुर्गा पूजा समिति के किसी काम नहीं आएगा। इसलिए कि आरबीआइ के नियम के मुताबिक धार्मिक और राजनीतिक संदेश लिखे जाने के बाद भारतीय मुद्रा वैध नहीं रह जाती।
Happy Eid सारनाथ दुर्गा पूजा समिति को मिला दस रुपये का नोट तो एक उदाहरण मात्र है, जबकि जाने-अनजाने में लोगों के कृत्य से रोजाना न जाने कितने नोट अपनी वैधता खोते होंगे, कहना मुश्किल है। ऐसे नोटों के चलन से बाहर होने पर कमी पूरी करने के लिए दूसरी मुद्रा छापने पर आरबीआइ को अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ता है।
जानिए नोटों को लेकर आरबीआइ के नियम
आरबीआइ के नियम मुताबिक किसी भी नोट पर राजनीतिक प्रकृति के नारे या संदेश लिखे होने पर वह मुद्रा वैध नहीं रह जाती। ऐसे नोट को आरबीआइ के नोट वापसी नियम के 5(2) के तहत खारिज किए जाने का प्रविधान है। बैंक संदेश लिखा नोट को लेकर दूसरा नोट देंगे, लेकिन उस नोट को चलन से बाहर करने के लिए आरबीआइ के पास भेज देंगे। Happy Eid
















Discussion about this post