BNP NEWS DESK। RTI केंद्र सरकार ने आरटीआइ आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए नया कदम उठाया है। अब 16 जून 2025 से सूचना का अधिकार (आरटीआई) के सभी आनलाइन आवेदन में ई-मेल वेरिफिकेशन के तहत ओटीपी व्यवास्था लागू होगी।
यह निर्णय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के तहत संचालित आरटीआई पोर्टल की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।
आरटीआइ आवेदनकर्ता अब जब www.rtionline.gov.in पोर्टल के माध्यम से कोई आवेदन दाखिल करेंगे, तो उन्हें अपने ई-मेल आइडी पर भेजे गए ओटीपी से सत्यापन करना होगा। इसके बिना
आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। यह प्रक्रिया डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा को बेहतर बनाएगी।
सरकारी बयान में बताया गया है कि इस नई व्यवस्था से नागरिकों की निजी जानकारी अधिक सुरक्षित रहेगी और पोर्टल पर किसी भी प्रकार की साइबर सुरक्षा चूक को रोका जा सकेगा। आरटीआइ पोर्टल का उपयोग न केवल आवेदन दाखिल करने के लिए किया जाता है, बल्कि याचिकाओं की स्थिति जानने और अपील दाखिल करने के लिए भी किया जाता है।
















Discussion about this post